Search KhabarFast

Press ESC to close

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट खुलते ही रोजगार के अवसर; तुरंत करें अप्लाई

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट खुलते ही रोजगार के अवसर; तुरंत करें अप्लाई

Jewar Airport Jobs: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद अब एयरपोर्ट ऑपरेशंस की तैयारी तेज हो गई है। एयरपोर्ट के सुचारू रूप से चालू होने से पहले ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो, हाउसकीपिंग और अन्य सर्विसेज के लिए हजारों पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि ये भर्तियां 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। 

 किन पदों पर निकली वैकेंसी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) और इसके पार्टनर कंपनियों के माध्यम से चल रही इस भर्ती में मुख्य पदों में शामिल हैं- ग्राउंड स्टाफ, लोडर/हेल्पर, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, कार्गो असिस्टेंट, कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) और फूड कोर्ट/रिटेल स्टाफ। 

कौन कर सकता है आवेदन? 

  1. 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार (खासकर लोडर, हाउसकीपिंग और कार्गो जैसे पदों के लिए) 
  2. फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों योग्य 
  3. ग्राउंड स्टाफ/CSA के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन, जबकि कुछ ऑपरेशंस पदों के लिए ग्रेजुएट जरूरी
  4. न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और ऊपरी सीमा पद के अनुसार 27-35 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

Also read: Uttarakhand News: धार्मिक क्षेत्र में शराब की बिक्री पर संग्राम, महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल

सैलरी और फायदे

चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 रुपये मासिक सैलरी के साथ अतिरिक्त भत्ते, शिफ्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं मिलने की संभावना है। कुछ उच्च पदों पर सैलरी 75,000 तक भी जा सकती है। एयरपोर्ट जॉब्स में यूनिफॉर्म, ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर भी हैं। 

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com या Noida International Airport की करियर पेज पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और कुछ पार्टनर कंपनियों (जैसे GNI Aviation Services) के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन चल रहा है। जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और फोटो अपलोड करने होंगे। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को फिर मिली धमकी, विधायक ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया को बीती रात को फोन पर गाली-गलौज और धमकियां दी गई हैं। विधायक ने इस मामले में पुलिस प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, उन्होंने विधायकों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया हैं। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने खुद विधायक मीडिया के सामने इस पूरी घटना का खुलासा किया है।

Haryana News: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 4500 रुपये प्रति एकड़, जानिए क्या है योजना?

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।  धान की सीधी बिजाई प्रदर्शन योजना के तहत इच्छुक किसान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर 15 जून  तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में अमित शाह का बड़ा बयान, BSF जवानों को दिया सुरक्षा का संदेश

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में लिंग-तटस्थ (gender-neutral) दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं को सुरक्षित रखने में महिलाओं ने पुरुषों से भी ज़्यादा योगदान दिया है। अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में सांचू सीमा चौकी पर BSF प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने BSF कर्मियों से बातचीत भी की और महिला कर्मियों के लिए बैरकों का उद्घाटन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast