Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर...LPG कालाबाजारी पर सख्ती, 1 लाख छापे; हजारों सिलेंडर जब्त

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर...LPG कालाबाजारी पर सख्ती, 1 लाख छापे; हजारों सिलेंडर जब्त

LPG Supply: मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारत में एलपीजी की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है। बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड  नेचुरल  गैस ने देशभर में कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, इस विशेष अभियान के तहत अब तक 1 लाख से ज्यादा छापे मारे जा चुके हैं। इस दौरान 52,000 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही 850 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं और 220 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने जारी किया नोटिस

सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के बाद 1,500 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 118 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया गया है और 41 वितरकों को निलंबित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर छापेमारी तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि जमाखोरी, गैस की हेराफेरी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों में घबराहट न फैले। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

क्या है इस स्थिति की वजह? 

इस स्थिति की मुख्य वजह मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध है। भारत अपनी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत सप्लाई Strait of Hormuz के जरिए आती है। पिछले 39 दिनों से यह इलाका युद्ध प्रभावित है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, भारत के 16 कार्गो जहाज अभी भी इस इलाके के पश्चिम में फंसे हुए हैं, जिनमें एक बड़ा जहाज एलपीजी से लदा हुआ है। इसके अलावा 5 ऑयल टैंकर, एक LNG टैंकर और 3 कंटेनर भी वहां फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

सरकार ने कहा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं- सचिव सुजाता

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि मौजूदा हालात के बावजूद देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैस बुकिंग में 97% की बढ़ोतरी हुई है और डीएसी आधारित डिलीवरी सिस्टम में भी 90% इजाफा हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Also read: चुनाव आयोग जल्द शुरू कर सकता है वोटर लिस्ट संशोधन का तीसरा चरण, 22 राज्यों में तैयारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast