Search KhabarFast

Press ESC to close

तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर भीषण गोलीबारी, हथियारों से लैस 3 हमलावरों का खात्मा

तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर भीषण गोलीबारी, हथियारों से लैस 3 हमलावरों का खात्मा

Firing Near Isreal Consulate: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। जिसके कारण पश्चिम एशिया की स्थिति डामाडोल है। अब तुर्की से गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां इजरायल के कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। 

तुर्की की सरकारी मीडिया के अनुसार, इस गोलीकांड में 3 हमलावरों को ढेर किया गया है। वहीं, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के गृह मंत्री ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये गोलीबारी इंस्तांबुल के बुयुकडेरे स्ट्रीट पर यापी क्रेडी प्लाजा के बाहर हुई। 

इजरायली कॉन्सुलेट पर हमला 

तुर्की के हैबरतुर्क ब्रॉडकास्टर ने कहा कि हमला उस बिल्डिंग के पास हुआ, जहां पर इजरायल के वाणिज्य दूतावास स्थित है। हमलावर लंबी दूरी तक निशाना लगाने वाले घातक हथियार लेकर आए थे। जिसके बाद हमलावरों ने इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर भीषण गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि इंस्ताबुल के मुख्य अभियोजक कार्यालय ने इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास हुई गोलीकांड की छानबीन शुरू कर दी है। 

Also read: US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

इजरायल-ईरान में टेंशन बढ़ी 

ये गोलीबारी इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हुई है। इस हमले से पूरे खाड़ी क्षेत्र में अशांति फैल गई है और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले असर के कारण पूरी दुनिया में इसका प्रभाव देखा जा रहा है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और उन्होंने ईरानियों को ऐसा करने के लिए मंगलवार रात 8 बजे तक की समयसीमा दी है। दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान के ट्रेन नेटवर्क को तबाह करने की चेतावनी दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात, भारत-इटली संबंधों को मिला ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा

नरेंद्र मोदी  और जिऑर्जीअ  मेलोनी की रोम में हुई मुलाकात के बाद भारत और इटली के रिश्तों को नई मजबूती मिली है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान में द्विपक्षीय संबंधों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जाने की घोषणा की।

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, ISI भी नहीं बचा पाई

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pok: 14 फरवरी 2019 में CRPF के काफिले पर आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले मास्टर माइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) गोली मार कर हत्या कर दी गई।

भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

रशियन ऑयल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी खींचतान के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के नेता मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत जितना चाहे उतना तेल रूस से खरीद सकता है। इस बयान के बाद वैश्विक ऊर्जा राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast