Search KhabarFast

Press ESC to close

David Warner: नशे में धुत डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, क्या PSL में कर पाएंगे वापसी; अब कोर्ट में होगी पेशी

David Warner: नशे में धुत डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, क्या PSL में कर पाएंगे वापसी; अब कोर्ट में होगी पेशी

David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर बड़ी मुसीबत में फंस गए है। उनको शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरप्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। जब अधिकारियों ने पास जाकर उनकी जांच की तो वो नशे पाए गए थे। 

पुलिस स्टेशन ले जान के बाद जांच हुई तो डेविड वॉर्नर का बल्ड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो तय सीमा से काफी ज्यादा है। इस मामले में उन्हें अगले महीने अदालत में पेश किया जएगा। वॉर्नर इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच अपने घर गए थे। 

क्या PSL  में लौट पाएंगे वॉर्नर 

अब हर किसी की नजरें 9 अप्रैल को होने वाले कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के मुकाबले पर रहने वाली है। सिडनी में हुए इस कानूनी झमेले के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वॉर्नर समय पर टीम के साथ वापसी कर पाते हैं या नहीं । एक महान खिलाड़ी के साथ इस तरह का विवाद जुड़ना निश्चित रूप से उनके फैंस और फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि डेविड वॉर्नर और एडम जैंम्पा जैसे कुछ खिलाड़ी पीएसएल से ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे थे। 

क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप 

इस मामले ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। क्योंकि, वॉर्नर का नाम हमेशा बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता रहा है। बता दें कि वॉर्नर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। वह बिग बैश लीग में सिडनी की कप्तानी करते हैं और दुनिया भर की टी20 लीग्स में मैदान पर नजर आते हैं। हाल ही में गोल्फ के महान खिलाड़ी टाइगर वुड्स पर भी नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे थे और उन्हें अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast