Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 2,000 रुपये तक भत्ता, 1 नवंबर से आवेदन

Haryana News: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 2,000 रुपये तक भत्ता, 1 नवंबर से आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के आवेदन 1 नवंबर से लेने जा रही है। पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत बारहवीं उत्तीर्ण, दो वर्ष का प्रमाण पत्र अथवा डिप्लोमा धारक युवाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह तथा स्नातक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त अथवा तीन वर्ष का डिप्लोमा धारक युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

पात्रता की शर्तों के बारे में उन्होंने बताया कि आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना और 1 नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार तीन वर्ष से पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह किसी संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए, न ही स्वयं नियोजित हो और न ही सक्षम युवा योजना का लाभार्थी हो। इसके अलावा आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार के पास 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की रिहायशी या वाणिज्यिक संपत्ति अथवा 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि भी नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक युवा विभागीय वेबसाइट hrex.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार से जुड़ी बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित संपत्ति संबंधी शपथ पत्र तथा स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक है। विवाहित महिला आवेदकों को ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले युवा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते वेबसाइट पर पंजीकरण एवं आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा की विकास गाथा में भागीदार बनेगा गुजरात, CM सैनी ने किए बड़े ऐलान

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात अब हरियाणा की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण सारथी बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान न केवल निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक समावेश और सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Haryana News:कहीं बैक्टीरिया तो कहीं TDS ज्यादा, रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल

Haryana News:हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में जिले के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिले में संचालित 638 सरकारी स्कूलों में से इन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता में खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast