Train Accident:स्पेन में 28 अक्टूबर को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो ट्रेनों की टक्कर में 39 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा स्पेन की राजधानी मैड्रीड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। यह हादसा उसी लाइन पर हुई जिसमें जनवरी में हुई टक्कर के दौरान 46 लोगों की जान गई थी।
रेल संचालक कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाले हाई स्पीड ट्रेन को रोक दिया गया है। एडिफ ने यह भी कहा कि घटना मैड्रिड से सेविल जाने वाली लाइन पर हुआ है।
राहत शिविर किया गया तैयार
ये टक्कर बुधवार यानी 28 अक्टूबर की सुबह 9 बजे के बाद हुई। जिसमें रेनफे और इरिया कंपनियों की एक-एक ट्रेन की टक्कर हो गई। वहीं, घटना के बाद इमरजेंसी सेवा को तैयार रहने को कहा गया है। घायल लोगों को रहात शिविर के लिए स्पोर्ट्स हॉल कॉम्पलेक्स भी शामिल है। जहां घायल यात्रियों को रखा जा सकेगा। ॉ
पहले भी हुआ है हादसा
बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी हादसा हुआ था। तब एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी और दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। उसके बाद ये बहस तेज हो गई थी कि पिछले कुछ सालों में रेल पटरियों के रखरखाव पर कितना खर्च किया गया है। वहीं, 28 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का कार्यक्रम सरकारी वेबसाइट पर खाली रखा गया है। दूसरी तरफ विपक्षी पीपुल्स पार्टी ने भी अपने सारे चुनाव प्रचार रद्द कर दिए हैं।
Also read: पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा