Dearness Allowance:केंद्र सरकार ने अपने तमाम कर्मचारी को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसके साथ ही अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलाई वाला महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। कैबिनेट ने पेशनधारकों को दिए जाने वाले महंगाई राहत को 3 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सैलरी के साथ आएगा एरियर
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR में की गई ये ताजा बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी बढ़कर आएगी। जिसमें जुलाई से लेकर अभी तक का एरियर शामिल होगा। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के खाते में इस बार मोटी रमक आने वाली है।
अप्रैल में बढ़ा था महंगाई भत्ता
बता दें कि इससे पहले सरकार ने अप्रैल में महंगाई भत्ता बढ़ाया था। उस वक्त दो फिसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। अप्रैल में हुई बढ़तोरी के बाद महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 हो गया था। अप्रैल 2026 से पहले सरकार ने अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3-3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
Also read: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना, कारणों की जांच जारी, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद