Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस गलत दिशा में जाकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस गलत दिशा में पिकअप से टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।  श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से बस को हाईवे से हटाया जिसके बाद यातायात को सुचारु किया गया।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, सीएम धामी ने चंपावत को दी नई सौगात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ ऐतिसाहसिक समझौता, MOU पर हुए हस्ताक्षर

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच जल संसाधन से जुड़ा ऐतिहासिक समझौता (MOU) साइन किया गया। इस समझौते को दोनों राज्यों के बीच सहयोग और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Haryana School Holidays: जुलाई में सरकारी स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टी, आ गया बड़ा अपडेट

Haryana School Holidays: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में जुलाई माह के अवकाश की सूची सामने आ गई है। इस महीने रविवार, द्वितीय शनिवार और शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए जुलाई महीने में कुल 6 दिन विद्यालय बंद रहेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast