Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई पर लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। मृतक की बहन रूबी ने बताया कि रात करीब 12:51 बजे उसके पास बड़े भाई अरुण का फोन आया। फोन पर अरुण ने कहा कि मैंने श्रीकांत को मार दिया है। पहले तो परिवार को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने तुरंत बहादुरगढ़ में रहने वाले परिचितों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रेम नगर निवासी परिचित सोनू मौके पर पहुंचे तो श्रीकांत का शव कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसी दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी

Also read: हरियाणा के पंचकूला में पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान युवक की मौत, एक राउंड पूरा किया, दूसरे में ट्रैक पर बेसुध होकर गिरा

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अरुण मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह एक बार किसी महिला ने उसका फोन उठाया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में जमीन विवाद में महिला के साथ शर्मनाक बर्ताव, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा के पास ग्राम अरनिया वेणा में शादीशुदा महिला द्वारा प्रेमी के पिता से जमीन में हक़ मांगने से नाराज होकर परिवार वालो ने महिला की चोंटी काटकर अर्धनग्न कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर महिला को गांव के लोगों के सामने जुलूस निकाल दिया। इस सनसनीखेज घटना का पता चलते ही पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें तीन महिला भी शामिल है।

भगवान को घर लाने के लिए पुलिस की अनोखी मुहिम, 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल की खोज में निकली SIT

ये मामला ग्वालियर के अलकापुरी इलाके का है, जहां की निवासी विजया शर्मा ने बताया कि उनके आराध्य लड्डू गोपाल 29 जनवरी 2026 से लापता हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast