Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान युवक की मौत, एक राउंड पूरा किया, दूसरे में ट्रैक पर बेसुध होकर गिरा

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान युवक की मौत, एक राउंड पूरा किया, दूसरे में ट्रैक पर बेसुध होकर गिरा

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। दौड़ पूरी करने के प्रयास में एक युवक अचानक ट्रैक पर बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अधिकारियों और मेडिकल टीम ने उसे तुरंत सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़ जिले के सैदापुर गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि उसने दौड़ का पहला राउंड पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे राउंड के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह ट्रैक पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  कपिल अपने पीछे तीन साल की बेटी, गर्भवती पत्नी और परिवार को छोड़ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में स्कॉर्पियो का खूनी खेल, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चढ़ाई गाड़ी, तीन घायल

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: हरित आवरण बढ़ाने और जल संरक्षण की पहल, पर्यावरण संतुलन के साथ जारी है विकास- सीएम सम्राट चौधरी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'नेक संवाद' में नेपाल स्थित जनकपुर धाम से प्रारंभ होकर भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुये उत्तराखंड राज्य के देहरादून तक की साइकिल यात्रा, जिसका थीम 'प्रकृति ही प्रभु है' करनेवाले दल से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ० अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आयी यह टीम ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में पर्यावरण के क्षेत्र किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बिहार पर्यावरण के क्षेत्र में देश में अनोखे ढंग से काम कर रहा है जो बिहार की आनेवाले वाली पीढ़ी के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

Uttarakhand News: धामी सरकार में नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा, 3 नए कॉलेज खुले; 321 सीटें बढ़ीं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है, जिससे प्रदेश को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 321 अतिरिक्त सीटें मिली है। इसी के साथ राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी हैं, इसके अलावा प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में सीटों की संख्या 10,616 तक पहुंच चुकी है।

Uttarakhand News: फिल्म शूटिंग के लिए पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड, मसूरी से नैनीताल तक बढ़ी रौनक, CM धामी ने बताई सरकार की प्राथमिकता

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय भू-दृश्यों, ऐतिहासिक स्थलों और फिल्म शूटिंग के अनुकूल वातावरण के चलते बड़े फिल्म निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है। राज्य में इन दिनों बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की जा रही है। अक्षय कुमार मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में तो जाह्नवी कपूर  नैनीताल में शूटिंग कर रहे है। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स के उत्तराखण्ड पहुंचने से राज्य की फिल्म-अनुकूल छवि को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast