Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला में फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, खिड़कियों के शीशे हिले; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Haryana News: अंबाला में फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, खिड़कियों के शीशे हिले; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ। ब्लास्ट इतना ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दूर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और घरों की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए। बलास्ट की आवाज सुनकर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया। पड़ौसियों ने आग की सूचना तुरंत  डायल 112 को और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही तुरंत डायल 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करवाई में जुट गई।

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां में मौके पर पहुंची और आग पर पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि तीन गाड़ियां और मंगानी पड़ी। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे मालिक को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। बाढ़ प्रोन एरिया होने के कारण इंश्योरेंस भी नहीं मिल रहा । मालिक का आरोप है कि फायर ब्रिगेड देरी से आई नहीं तो नुकसान होने से बच जाता।

आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर सुशांत अग्रवाल की ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। रोज की तरह फैक्ट्री मालिक रात को शट डाउन करके गए थे, लेकिन सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर अचानक फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने जब फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तो पहुंची, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने फायर ब्रिगेड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैक्ट्री मालिक सुशांत अग्रवाल का कहना है कि जब आग लगी थी तब वह ज्यादा नहीं भड़की थी, अगर फायर ब्रिगेड समय पर पानी के साथ आती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। लेकिन पहली गाड़ी में पानी कम था और दूसरी गाड़ी एक घंटे की देरी से पहुंची, तब तक आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि इस एरिया को प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रोन एरिया घोषित किया गया है, जिसके चलते पिछले एक साल से उनकी फैक्ट्री का इंश्योरेंस भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यह आग उनके लिए दोहरी मार बन गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस डायल 112 इंचार्ज का कहना है कि उन्हें 5:20 पर सूचना मिली थी कि रामपुर सरसेहड़ी मोड पर आजाद नगर में स्थित एक फैक्ट्री में बहुत ज्यादा आग लगी है, उनका कहना है कि यह फैक्ट्री रेजिडेंशियल एरिया में स्थित है तथा बिजली की तारे भी काफी नीचे हैं जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड को अंदर आने में दिक्कत महसूस हो रही है! इसी के साथ-साथ लोगों की गाड़ियां भी गली के बीच में खड़ी हैं जिस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दूसरी तरफ से इस आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

सुबह पांच बजे हुआ ब्लास्ट

वहीं फैक्ट्री के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह 5:00 के करीब एक ब्लास्ट सुनाई दिया जिस पर वे बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि यहां स्थित ट्रैक्टर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। फिलहाल वे अपने बच्चे लेकर बाहर निकल आए हैं! फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस मौके पर फायर अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे  तथा आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि आज कितनी भीषण है जिस कारण दो फायर ब्रिगेड की और गाड़ियां बुलाई गई हैं और जल्दी आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रोहतक में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर हत्या का केस; अस्पताल में भर्ती आरोपी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में होटल के कमरे में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी नीरज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद रूबी की मौत हुई। वहीं आरोपी नीरज ने भी घर जाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी के साथ मनाया रक्षाबंधन, नेहा शर्मा ने बांधी राखी; गीता धामी भी रहीं मौजूद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी धर्मपत्नी एवं सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता पुष्कर धामी जी को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast