Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 28 August 2026: दिल्ली, हरियाणा समेत 18 राज्यों में प्रचंड बारिश और आंधी का अलर्ट, 83 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 28 August 2026: दिल्ली, हरियाणा समेत 18 राज्यों में प्रचंड बारिश और आंधी का अलर्ट, 83 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Today Weather 28 August 2026: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है। लगातार बारिश से कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

28 अगस्त को राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा और देर शाम तक तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। कुछ इलाकों में हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सोनीपत, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: नवंबर के आखिरी हफ्ते में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! 23 से 29 नवंबर तक देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays:अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

दिल्ली-NCR का मोस्ट वांटेड नसीम एनकाउंटर में ढेर, जानें उसकी खौफनाक क्राइम कुंडली

Delhi Gangster Naseem Rizwan Encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली और NCR में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात और आदतन अपराधी नसीम उर्फ रिजवान पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब वह बुलंदशहर में मुठभेड़ में ढेर हो गया है।कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर गैंगवार में अपने विरोधी गिरोह के एक बदमाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में वह पुलिस के रडार पर आ गया था।

PM Modi: पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी

PM Modi Addresses SCO Civilization: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, तब भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद होना बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध बनाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast