Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी के दाम में बदलाव, Gold 1.59 लाख के पार तो Silver में गिरावट

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोने-चांदी के दाम में बदलाव, Gold 1.59 लाख के पार तो Silver में गिरावट

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 193 रुपये यानी 0.12 फीसदी बढ़कर 1,59,189 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,996 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम, दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,65,700 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,644.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी के MCX वायदा भाव में 78 रुपये यानी 0.03 फीसदी की गिरावट आई और यह 2,40,573 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,41,800 रुपये, दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,50,500 रुपये और गुडरिटर्न्स के अनुसार 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली

24K सोना – ₹1,63,130 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,49,550 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,22,390 प्रति ग्राम

चांदी - ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम

मुबंई

24K सोना – ₹1,62,980 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,49,400 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,22,240 प्रति ग्राम

चांदी - ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम

पटना

24K सोना – ₹1,63,030 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,49,450 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,22,290 प्रति ग्राम

चांदी - ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम

कानपुर

24K सोना – ₹1,63,130 प्रति 10 ग्राम

22K सोना – ₹1,49,550 प्रति 10 ग्राम

18K सोना – ₹1,22,390 प्रति ग्राम

चांदी - ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Rate Today: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.42 फीसदी यानी 663 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,59,663 रुपये पर बंद हुआ था। अलग-अलग सर्राफा बाजारों और स्रोतों के अनुसार सोने की कीमत 1,59,400 रुपये से लेकर 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बनी हुई है, वहीं गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोना 1,63,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,674.80 डॉलर प्रति औंस है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत भी फिसली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 638 रुपये यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 2,39,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,39,638 रुपये पर बंद हुई थी। विभिन्न बाजारों में चांदी का भाव 2,40,200 रुपये से 2,60,000 रुपये प्रति किलो के बीच दर्ज किया गया है। त्योहारों के सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है।

UPI के हुए 10 साल पूरे...66 करोड़ से ज्यादा रोजाना ट्रांजैक्शन, जानें पीएम मोदी ने पोस्ट कर क्या कहा?

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने मंगलवार को अपने 10 साल पूरे कर लिए। 25 अगस्त 2016 को शुरू हुआ UPI आज देश में डिजिटल भुगतान का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast