Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे दीपेंद्र हुड्डा, कहा- बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है

Haryana News: विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे दीपेंद्र हुड्डा, कहा- बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है

Haryana News: हरियाणा के अंबाल में विनेश फोगाट के विरोध का समर्थन करते हुए रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि बृजभूषण शरण सिंह के गृह क्षेत्र में उनके निजी कॉलेज में यह कंपटीशन करवाया जा रहा है। जो एक व्यक्ति आरोपी हो, एक व्यक्ति महिला पहलवानों से छेड़छाड़ का आरोपी हो इस तरह के आरोपी के कॉलेज में ऐसा कंपटीशन नहीं कराया जाना चाहिए। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और कंपटीशन की जगह बदलवानी चाहिए।

बंगाल में चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया और भाजपा पर चोरी करने का आरोप लगाया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहले तो वह जनता का धन्यवाद करते हैं कि केरल में कांग्रेस की सरकार बनी। इससे पहले तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी अब चौथे राज्य में भी कांग्रेस की सरकार बनी है। केरल की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और ममता बनर्जी ने जो आरोप लगाए हैं  भाजपा और चुनाव आयोग ने मिली भगत करके चुनाव नतीजे को बदलने का भारी षड्यंत्र रचने का काम कर रही है।

Also read: ‘पहले भी ऐसे बहुत से लोगों का भूत उतारा है’ शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत पर बोले अनिल विज

निकाय चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

दीपेंद्र हुड्डा ने अंबाला निगम चुनाव को लेकर कहा कि निगम चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकल कसने का काम विपक्ष और कांग्रेस को जिताकर जनता भाजपा का अहंकार जनता तोड़ेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘पहले भी ऐसे बहुत से लोगों का भूत उतारा है’ शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत पर बोले अनिल विज

Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की आज पहली बरसी है जिसके लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज स्वाभिमान का दिन है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिन है आतंक क्यों के खिलाफ आक्रोश का दिन है भारत की शक्ति और सोच का दिन है। आतंकवादी घटनाएं पहले भी होती थी परंतु पूर्व की सरकार है उनको श्रद्धांजलि देकर अपने ड्राइंग रूम में चली जाती थी और उनका दायित्व खत्म हो जाता था, लेकिन शेर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई परंपरा को बदला है। अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि सहायता वह सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और यह पैगाम है की हिंदुस्तान की तरफ कोई भी आंख उठा कर न देखें।

तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ, कांग्रेस के समर्थन से विजय बनेंगे CM

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को बहुमत से कुछ सीटें कम मिलने के बावजूद अब सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast