
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज हिमाचल सरकार मे चल रहे समोसा विवाद पर जबरदस्त चुटकी लेते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर पाया वो अस्सी लाख हिमाचल वासियों की क्या रक्षा करेगा। ये बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा हुआ हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा मे धारा 370को लेकर हो रहे हंगामे पर विज ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रदेश असेंबली धारा 370को रद्द नहीं कर सकती वे केवल अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं या पाकिस्तान में जो उनके आका हैं उन्हें खुश कर रहे हैं।
समोसे विवाद को लेकर हरियाणा के गब्बर कहलाये जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जबरदस्त चुटकी लेते हुए कहां कि जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर पाया वो अस्सी लाख हिमाचलियों की क्या रक्षा करेगा। ये बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा मे धारा 370को लेकर हो रहे हंगामे पर विज ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रदेश असेंबली धारा 370को रद्द नहीं कर सकती वे केवल अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं या पाकिस्तान मे जो उनके आका हैं उन्हें खुश कर रहे हैं ! कोई भी ताकत अब धारा 370को बहाल नहीं कर सकती।
खड़के के बयान पर किया पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हैं कि महारष्ट्र कि जनता भाजपा को मुहतोड़ जवाब देगी। इस पर अनिल विज ने कहा कि वो हरियाणा मे भी कहते थे लेकिन यहां की जनता ने मुंह बंद कर दिया। हरियाणा की जनता ने खड़गे साहेब का भी, राहुल गांधी का भी, सोनिया गांधी का भी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी सभी का मुंह बंद कर दिया। अनिल विज ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
Leave a comment