Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA CONGRESS: ‘ये वार टाइम है और….’ कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज

HARYANA CONGRESS: ‘ये वार टाइम है और….’ कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज

Anil Vij on Congress: हरियाणा के अंबाला में अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वार टाइम है और वार टाइम में कभी भी आपस में नहीं लड़ना चाहिए। यकीनी तौर पर तुम्हारे दिमाग में कई प्रश्न हो सकते है लेकिन ये समय नहीं है। इस समय पूरे देश को एकता दिखानी चाहिए। हर आदमी हर देशवासी को खड़ा होकर ये कहना चाहिए कि नरेंद्र मोदी हम आपके साथ हैं। आप लड़ाई लड़िए।

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है लेकिन पाकिस्तान एजेंसियां इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा अगर ऐसा नहीं है तो यह देश छोड़ कर क्यों भाग रहे हैं क्यों अपने बच्चों को विदेशों में भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी चोर ने आज तक यह नहीं कहा कि मैं चोर हूं लेकिन इसका फैसला इंडिपेंडेंट ताकते कर रही है और उसका फैसला भारत ने  कर लिया है।

 

हम किसी भी सूरत में उग्रवादको बर्दाश्त नहीं करेंगे- अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि हम किसी भी सूरत में उग्रवादको बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने साफ स्पष्ट तौर पर कहा है यह जो खून तुमने बहाया है इसका हम इंसाफ करेंगे और मोदी जी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पाकिस्तान ने लांच पैड से आतंकियों को हटा दिया है इस पर भी विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कहीं भी चले जाए रहेंगे पाकिस्तान में ही लेकिन उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। विज ने  कहा कश्मीर की खुशहाली देखकर उनके सीने पर सांप लौट रहे हैं कि हम भूखे मर रहे हैं और कश्मीर इतना खुशहाल कैसे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

23 साल की भारतीय इंजीनियर ने छोड़ी Google की नौकरी, अब बना रही हैं अपना AI स्टार्टअप

जहां ज्यादातर युवा अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं भारतीय मूल की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशना दोशी ने एक अलग रास्ता चुना है। आशना ने Google जैसी दुनिया की बड़ी टेक कंपनी की नौकरी छोड़कर अपना AI स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है।

Digital Arrest Scams के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र-VI', दिल्ली-हरियाणा समेत 16 राज्यों में छापेमारी

CBI Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 'ऑपरेशन चक्र-VI' चला रही है। इसके तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast