Search KhabarFast

Press ESC to close

‘...जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे?’ राहुल गांधी के खुलासे पर अनिल विज का पलटवार

‘...जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे?’  राहुल गांधी के खुलासे पर अनिल विज का पलटवार

Haryana News:हरियाणा के अंबाला में राहुल गांधी के वोट और सरकार चोरी आरोपों पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें लगता है कि "कांग्रेस ने खुद ये नकली वोट बनाई है ताकि वो रो सके। वहीं यमुनानगर में हुए बस हादसे को लेकर विज ने कहा कि जांच का विषय है अगर कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर हरियाणा में 25 लाख वोट गलत तरीके से बने होने के आरोप लगाते हुए वोट छोटी से आगे सरकार चोरी के भी आरोप लगाए है जिसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का मेडिकल करवाना चाहिए और जानना चाहिए कि जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे ? उन्होंने 2 करोड़ में से 25 लाख वोटों को जाली कहा है इसका मतलब ये होता है कि हर 8वां वोट जाली है, इससे आगे भी ये प्रश्न होता है कि किसी की वोट गलत बन गई, कई बार एंप्लॉई का ट्रांसफर हो जाता है और वो नई जगह जाकर वोट बनवा लेता है पुरानी नहीं कटवाता, कई बार लोगों की मृत्यु हो जाती है विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि आपका जो पोलिंग एजेंट वहां बैठा था उसने डाटा चेक क्यों नहीं किया, उसको चैलेंज क्यों नहीं किया? अगर एक महिला 20 वोट डालती है तो उसको चैलेंज क्यों नहीं किया गया।

सभी नकली वोट कांग्रेस ने रोने के लिए खुद बनवाई है- विज

हालांकि विज ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें लगता है कि यह सभी नकली वोट कांग्रेस ने रोने के लिए खुद बनवाई है अब उन्हें पता लग गया है कि वह बिहार में डूबने जा रहे हैं राहुल गांधी ने खुद एक तालाब में कूद कर यह बता दिया है कि वो बिहार में डूबने वाले है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: अयोध्या राम मंदिर फंड को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, सुरक्षा खामियों पर जताई नाराजगी

Political News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर के लिए जमा किए गए फंड में कथित हेराफेरी और उससे जुड़ी सुरक्षा खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चंदा सिर्फ़ पैसों का लेन-देन नहीं था, बल्कि देश भर के लाखों नागरिकों की सामूहिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast