Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह पर ICC का बड़ा एक्शन, मैच के दौरान डेरिल मिशेल को मारी थी गेंद

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह पर ICC का बड़ा एक्शन, मैच के दौरान डेरिल मिशेल को मारी थी गेंद

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की शानदार जीत के दो दिन बाद भारतीय तेज गेंदबाज अरशदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त कार्रवाई की है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि अरशदीप अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं, लेकिन फाइनल मैच में उनकी हरकतों को ICC ने अनुशासनहीन माना।

ICC ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अरशदीप ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.9 तोड़ा। यह नियम कहता है कि “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण को किसी खिलाड़ी के पास या उसके खिलाफ अनुचित या खतरनाक तरीके से फेंकना अनुचित है।”

15% का लगा जुर्माना

इस अनुशासनहीनता की वजह से अरशदीप की मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और उनके रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। यह उनके पिछले 24 महीनों में पहला उल्लंघन था। अर्शदीप ने एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट द्वारा सुझाए गए दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।

बल्लेबाज डेरिल मिशेल को मारी गेंद

घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई थी। अरशदीप ने फॉलो-थ्रू में गेंद उठाई और जोर से फेंकी, जो बल्लेबाज डेरिल मिशेल के पैड्स पर लगी। ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स वार्फ, तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने आधिकारिक तौर पर चार्ज दर्ज किया। ICC के नियमों के अनुसार, लेवल 1 उल्लंघनों में चेतावनी से लेकर मैच फीस का 50% तक का जुर्माना और 1 या 2 डिमेरिट पॉइंट तक का दंड हो सकता है।

अरशदीप ने मैच के बाद कहा कि यह घटना जानबूझकर नहीं हुई। उन्होंने बताया, “मैंने मिशेल से माफी मांगी। मेरी गेंद उल्टा स्विंग हो गया और उनके शरीर पर लगी। मैंने उन्हें बताया कि मेरा इरादा उन्हें चोट पहुँचाने का नहीं था।” बाद में दोनों खिलाड़ी आपस में हंसते और बातचीत करते भी नजर आए। इस घटना से पता चलता है कि खेल में कभी-कभी भावनाओं के कारण छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन खिलाड़ियों की खेल भावना और मैत्रीपूर्ण रवैया बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast