Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अनिल विज ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ, बोले- छोटी उम्र में दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट की दुनिया में मचाया तहलका

Haryana News: अनिल विज ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ, बोले- छोटी उम्र में दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट की दुनिया में मचाया तहलका

Haryana News: भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है। UAE के खिलाफ भारत A की ओर से खेलते हुए वैभव ने 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनके इस प्रदर्शन पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। विज ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में दोहरा शतक लगाना क्रिकेट की दुनिया में किसी चमत्कार से कम नहीं है।

अनिल विज ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में चमत्कार कर दिया है। छोटी सी उम्र में 52 गेंदों पर दोहरा शतक लगाकर उन्होंने तहलका मचा दिया है। यह आने वाली क्रिकेट के भविष्य का शंखनाद है। विज ने कहा कि वैभव ने भारत का नाम रोशन किया है। 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और वह आगे भी कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने युवा क्रिकेटर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

BJP-अकाली दल गठबंधन पर AAP-कांग्रेस की टिप्पणी का दिया जवाब

वहीं, पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की टिप्पणियों पर भी अनिल विज ने पलटवार किया। AAP ने इस गठबंधन को 'ठगों का समझौता' बताया है, जबकि कांग्रेस ने इसे 'अवसरवाद' करार दिया है। इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP का जन्म ही ठगी से हुआ था। विज के मुताबिक, अन्ना हजारे ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसे लोगों का भारी समर्थन मिला था। हालांकि, अन्ना हजारे ने राजनीतिक पार्टी बनाने की बात नहीं कही थी। विज ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अन्ना हजारे की लोकप्रियता का फायदा उठाकर अपनी पार्टी बनाई।

'पंजाब में भी AAP को सत्ता से बाहर करेंगे'

अनिल विज ने आगे कहा कि बेईमानी का काम बार-बार नहीं चलता। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर कर दिया गया है और अब पंजाब में भगवंत मान की सरकार को भी जनता सत्ता से बाहर करेगी।

कांगेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि पार्टी कई राज्यों में हाशिए पर पहुंच गई है। उनके मुताबिक, करीब 22 राज्यों में कांग्रेस हार चुकी है और वहां बीजेपी की सरकारें बनी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: शादी में शामिल होने पहुंचे थे 3 दोस्त, गोलियों की तड़तड़ाहट से मची भगदड़, दो की मौत

Bihar News: बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने बीती रात तांडव मचाया है। शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत में डाल दिया है। घटना आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव की है, जहां मंगलवार की देर रात तीन दोस्त अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। मृतकों की पहचान शुभकरण गंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार गोली लगने से घायल है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से जनसेवा की दी नसीहत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने 36 चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast