Search KhabarFast

Press ESC to close

सेना की चेकपोस्ट को दहलाने की थी साजिश! मेरठ से गिरफ्तार आतंकी का सनसनीखेज खुलासा

सेना की चेकपोस्ट को दहलाने की थी साजिश! मेरठ से गिरफ्तार आतंकी का सनसनीखेज खुलासा

Terror Cosnpiracy Exposed:उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार आतंकी उजैद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। उजैद के मोबाइल फोन से सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूछताछ और मोबाइल चैट्स के सक्रीनशॉट्स भी सामने आए हैं। जिसमें भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर हमले की साजिश रची जा रही थी।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, उजैद के फोन से 005 Brigade नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप से चैट हाथ लगी है। जिसमें कुल 5 सदस्य जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तानी हैडलर ने DRUGS नाम से अपनी आईडी बना रखी थी।  

आत्मघाती हमला करने वाला था जुनैद

चैट में भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर बम वाली जैकेट पहनकर आत्मघाती हमला करने और घर पर ही विस्फोटक जैकेट तैयार करने की बात कही गई थी। चैट में हुई बातचीत का अन्य अंश हैरान करने वाला है। जब एक सदस्य ने पूछा, अच्छा भाई, क्या प्लान है, तो पाकिस्तान से बात कर रहे, DRUGS नाम के हैंडलर ने जवाब दिया, प्लान ये है कि साजिद को बम वाली जैकेट पहनाकर भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर भेजना है, फिर वहां धमाका कर देना है, ठीक है।

कोड नेम के जरिए चला रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि लगभग एक साल से फरार उजैद सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क चला रहा था। उसने Signal, Session और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाए थे। आरोपी ने युवाओं को जोड़ने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 'ट्यूशन 40' और ब्रिगेड जैसे सीक्रेट नामों से ग्रुप तैयार किए थे। जिनका एडमिन वो खुद ही था। इसके अलावा वह आदम 99 के नाम से सोशल मीडिया आईडी चला रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है उजैद 2023 से ही कट्टपंथी की राह पर चल रहा था।   

Also read: महंगाई का डबल अटैक, सरसों तेल ₹258, अरहर दाल ₹150, रसोई का बजट बिगड़ा     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi AQI Today: प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासी...हवा लगातार हो रही जहरीली, कई इलाकों में AQI 300 पार

Delhi toxic air: देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में रही। सुबह 7 बजे दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 228 रिकॉर्ड किया गया। नेशनल कैपिटल के कई इलाकों में एयर क्वालिटी खराब बनी रही, आनंद विहार में AQI 336 और अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में 327 रिकॉर्ड किया गया, दोनों ही 'बहुत खराब' कैटेगरी में आते हैं।

2020 दिल्ली दंगा केस...उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत पर फिलहाल रोक

Umar Khalid-Sharjeel Imam Interim Bail: 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश मामले में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल इंकार किया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि बिना पुलिस का पक्ष सुने अंतरिम जमानत पर फैसला नहीं लिया जा सकता। जिसके लिए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast