Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: शादी में शामिल होने पहुंचे थे 3 दोस्त, गोलियों की तड़तड़ाहट से मची भगदड़, दो की मौत

Bihar News: शादी में शामिल होने पहुंचे थे 3 दोस्त, गोलियों की तड़तड़ाहट से मची भगदड़, दो की मौत

Bihar News: बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने बीती रात तांडव मचाया है। शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत में डाल दिया है। घटना आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव की है, जहां मंगलवार की देर रात तीन दोस्त अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। मृतकों की पहचान शुभकरण गंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार गोली लगने से घायल है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की बात सामने आई है। मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है, जबकि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल दो युवकों की मौत से इलाके में सनसनी है और पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक

Haryana News: फरीदाबाद में चिप्स-चाउमीन खाने के बाद दो भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 साल के राघव की मौत, बड़ा भाई ICU में भर्ती

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां चिप्स और चाउमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को तेज उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय राघव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घटना 21 नवंबर की शाम की है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast