Search KhabarFast

Press ESC to close

Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज मेजो का टूटा ताज जीतने का सपना, प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता

Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज मेजो का टूटा ताज जीतने का सपना, प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत की काजिया लिज मेजो ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं।

उम्मीद थी कि काजिया के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा और भारत को 2021 के बाद एक और खिताब मिलेगा। हालांकि, उन्हें टॉप-30 में जगह मिली, लेकिन वह टॉप-12 तक नहीं पहुंच पाईं।

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026

मिस यूनिवर्स 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम किया। उन्हें साल 2025 की मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने 20 साल बाद एक बार फिर मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल किया है। इससे पहले साल 2006 में प्यूर्टो रिको की जुल्काइका रिवेरा ने यह ताज जीता था।

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?

जेनिफर बैरेटो ने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन और सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह अमेरिकी सेना के फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम से भी जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल शोषण जैसे मुद्दों पर काम किया। मिस यूनिवर्स 2026 में दुनियाभर की 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से जेनिफर ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम किया।      

Also read: Lalit Modi British Citizenship:ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल से भारत से हैं बाहर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast