IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले कई टीमों के बीच खिलाड़ियों का फेरबदल देखने को मिल सकता है। अब बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस ट्रेड डील को लेकर वार्ता की जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्लॉकबस्टर डील लगभग फाइनल हो गई है। ऐसे में जल्द ही इस बात की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
कैसे डील की हुई शुरुआत
बताया जा रहा है कि पंजाब को हार्दिक को अपने टीम में शामिल कराने के लिए बहुत बड़ा त्याग करना पड़ेगा। डील के तहत भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस का रुख करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेड डील का पहला प्रस्ताव मुंबई इंडियंस के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से आया था। जिसके बाद पंजाब किंग्स इस डील पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हुई।
मुंबई को विकेटकीपर की जरूरत
दरअसल, मुंबई को एक वर्ल्ड क्लास विकेटकीपर की जरूरत थी, जो पूरी होती दिख रही है। 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन जल्द खत्म होने वाली है और ऐसे में दोनों टीमों के शीर्ष प्रबंधन के बीच कागजी कार्रवाई और सहमति लगभग बन चुकी है। अब बस आईपीएल गवर्निंग बॉडी की आधिकारिक मंजूरी का इंतजार है। अगर सब कुछ योजना के तहत रहा तो इस हफ्ते के खत्म होने तक दोनों टीमें इस डील पर मुहर लगा सकती है।
Also read: टिम सीफर्ट के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, ईशान की फिफ्टी गई बेकार, न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत