Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी पर संशय

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी पर संशय

Hardik Pandya: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या की मुश्किल फिर बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के उनके पैर में हल्की चोट लग गई है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अभी वापसी नहीं कर पाएंगे। साथ ही तीन मैचों की T20I सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हार्दिक टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने के लिए मना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक जल्द ही दोबारा बॉलिंग शुरू कर सकते हैं, हालांकि 13 सितंबर से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज तक मैच फिटनेस हासिल करना उनके लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बल्लेबाजी और मैदान पर मूवमेंट के दौरान हार्दिक पांड्या को अब तक किसी बड़ी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा था और वह नियमित रूप से अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे। हालांकि, पैर में परेशानी सामने आने के बाद उनकी वापसी की तैयारियों को झटका लगा है। अब उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की मेडिकल और फिटनेस टीम की मंजूरी के बाद ही होगा। टीम में चयन से पहले CoE हार्दिक की फिटनेस को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहेगा, ताकि उनकी वापसी में किसी तरह का जोखिम न रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast