Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप; 6 श्रद्धालुओं की मौत

Haryana News: हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप; 6 श्रद्धालुओं की मौत

Haryana News: हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव यादुपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह तड़के केएमपी एक्सप्रेसवे पर यादुपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में सवार होकर मैनपुरी के श्रद्धालु राजस्थान स्थित प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के मैनपुरी निवासी 70 वर्षीय विजय, 45 वर्षीय रसमा देवी, 65 वर्षीय कमला, 40 वर्षीय राजकुमार, 60 वर्षीय महेश और 52 वर्षीय सुधा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल 9 लोगों को तुरंत इलाज के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजस्थान के 13 जिले अकालग्रस्त घोषित, आपदा राहत विभाग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Rajasthan Drought: राजस्थान के 13 जिले अकालग्रस्त घोषित कर दिए गए हैं। बता दें की आपदा राहत विभाग ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी हैं। वहीं रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अकालग्रस्त का ऐलान किया हैं। इसके साथ ही अब 53 तहसीलों को सूखे की चपेट में बताया गया है। इन 13 जिलों में विशेष अभियान चलेगा, जिन्हें अकालग्रस्त माना गया है।

Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र पर CM धामी का विपक्ष को जवाब, बोले- पॉजिटिव नजरिया रखें

Uttarakhand News: उत्तराखंड की गर्मियों की राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विपक्ष के नेता यशपाल आर्य सरकार के विज़न, विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और विधानसभा सत्र के छोटे होने को लेकर आपस में भिड़ गए। जहां CM धामी ने प्रशासन की फाइनेंशियल प्लानिंग का बचाव किया और विपक्ष से "पॉजिटिव अप्रोच" की मांग की।

Uttarakhand News: गैरसैंण में नया अध्याय, एक साल में दो विधानसभा सत्र, CM धामी के नेतृत्व में बदली तस्वीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंगलवार से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र शुरु हो गया है। इसके साथ ही राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहली बार एक साल के भीतर दो विधानसभा सत्र आयोजित होने का नया अध्याय जुड़ गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast