Search KhabarFast

Press ESC to close

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

Pakistan Minister Arrives India:दिल्ली में SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली आए। वह 20-22 नवंबर 2026 को यहां आयोजित होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तान का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं।  

हाथ काटने की दी थी धमकी

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए थे। आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था। इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान से सिंधू जल समझौते को रद्द करने का ऐलान किया था। जिसके तहत पाकिस्तान को सिंधू नदी से मिलने वाले पानी को रोकना था। उस समय पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद ने गीदड़भभकी देते हुए हाथ काटने की धमकी दी थी। अब डेढ़ साल बाद वह एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।  

क्या है एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग

एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग (एससीओ सभ्यता संवाद) शंघाई सहयोग संगठन से जुड़ा एक सांस्कृतिक और सभ्यतागत संवाद मंच है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, परंपराओं, सभ्यताओं और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।आसान भाषा में समझें तो यह ऐसा मंच है, जहां अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान पर चर्चा करते हैं और एक-दूसरे की परंपराओं को समझने का प्रयास करते हैं।      

Also read: PM Modi in FICCI: 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम, राशिद केबलवाला गैंग के 3 पकड़े, पिस्टल और कारतूस बरामद

Delhi Influencer Attack Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश को नाकाम

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के शामिल होने से राजधानी के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ सफर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बस बेड़े को लेकर सरकार का लक्ष्य भी साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2028 के अंत तक दिल्ली में 14 हजार बसें होंगी और ये सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast