Search KhabarFast

Press ESC to close

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

Discount On TATA Cars: अगर आप टाटा की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए है। अगस्त में टाटा की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपनी कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

टाटा मोटर्स Altroz,Nexon, Cruvv, Harrier, Safari और नई Sierra पर 1.25 लाख तक की छूट दे रही है। हालांकि, मिलने वाली छूट डिस्काउंट मॉडल, वैरिएंट, फ्यूल ऑप्शन और एक्सचेंज या लॉयल्टी जैसी योजनाओं पर निर्भर करेगा।

अगस्त में टाटा Curvv पर सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। इसके इंजन ऑप्शन पर 30000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक 40000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 45000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट चुन सकते हैं। वहीं, मौजूदा टाटा ग्राहक 50000 रुपए तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी पा सकते हैं।

TATA Nexon पर इंजन के हिसाब से अलग-अलग ऑफर

Tata Nexon के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट पर कुल 65000 रुपए तक फायदा मिल सकता है। इसमें 10000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर, 35000 रुपए का फ्रीडम ऑफर, 15000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 20000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर 50000 तक की छूट मिल सकती है। जबकि CNG मॉडल पर 45000 तक का लाभ मिल रहा है। Nexon के डीजल इंजन पर 20000 का फायद मिल सकता है।

अन्य कारों पर भी मिल रहा ऑफर

टाटा की अन्य कारों की बात करें तो Altroz के पेट्रोल, CNG और डीजल वेरिएंट पर 35000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 15000 रुपए का एक्सचेंज या 20000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। पुरानी Tiago के पेट्रोल पर 35000 रुपए तक और सीएनजी वैरिएंट पर 30000 रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा Tigor के पेट्रोल और CNG मॉडल पर 30000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। सभी मॉडलों पर एलिजिबल कॉर्पोरेट ग्रोहकों को 3000 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।     

Also read: व्यायाम मांसपेशियों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को क्यों उलट देता है? इस शोध में मिलेंगे सारे जवाब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast