हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी!
महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी, अब 63% मिलेगा DA/DR!!
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा दिनांक 05 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
📌 आदेश की मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
🔹 हरियाणा सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है।
🔹 बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।
🔹 नवंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA/DR दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2026 में होगा।
🔹 जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाएगा।
🔹 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में तथा 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा।
⚡ महंगाई के इस दौर में DA/DR में 3% की बढ़ोतरी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है।
