CHINA APPS BAN:चीन पर भारत सरकार सख्त, 232 चीनी ऐप्स पर लगाया बैन

CHINA APPS BAN:चीन पर भारत सरकार सख्त, 232 चीनी ऐप्स पर लगाया बैन

on 232 apps of China: एक बार फिर भारत सरकार ने चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा झटका दे डाला है। केंद्र सरकार ने भारत में चल रहे चीनी ऐप बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि भारत सरकार ने चीन के 232 ऐप पर बैन लगा दिया है। अब ये ऐप्स भारत में डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे। वहीं ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी भारत सरकार मे चीन के कई ऐप पर बैन लगा चुकी है। वहीं इनमें से 138 ऐप्स सट्टे और 94 ऐप्स लोन से संबंधित है।

गृह मंत्रालय ने 348 ऐप्स की पहचान

दरअसल केंद्र सरकार की ओर से चीन और दूसरे देशों द्वारा विकसित ऐसे 348 मोबाइल ऐप की पहचान की गई है जो यूजर्स की जानकारी एकत्र कर रहे थे और देश के बाहर स्थित सर्वरों को अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे। इस मामले में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर बयान दिया। 

राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे 348 ऐप की पहचान की है और मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है क्योंकि इस तरह के डेटा प्रसारण भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं। वहीं इन ऐप को चीन समेत विभिन्न देशों द्वारा विकसित किया गया है।

सरकार की सामने आई प्रतिक्रिया

वहीं इस पर सरकार का कहना है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह हैं। इन ऐप्स का जासूसी और प्रोपेगेंडा के औजार के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है। इससे भारतीय नागरिकों के डेटा लीक होने का भी खतरा था। सरकार ने चीनी ऐप्स पर पहली बार शिकंजा नहीं कसा है। पहले भी चीन से जुड़े कई ऐप्स को देश में प्रतिबंधित किया जा चुका है।

Leave a comment