Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 07 November 2026: कहीं बारिश का कहर तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 07 November 2026: कहीं बारिश का कहर तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: इन दिनों देश के मौसम का मिजाज बदला बदला सा दिखाई दे रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की होने के आसार हैं, जबकि उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, 7 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 10 नवंबर तक कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि केरल और माहे में 6 से 8 नवंबर के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिणी राज्यों के साथ पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी व मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में 8 नवंबर से मौसम करवट ले सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

जानें दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश या तेज आंधी की आशंका नहीं है और 12 नवंबर तक भी मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर कोई खास संभावना नहीं जताई है। वहीं, यूपी में भी मौसम का मिजाज सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए भारी बारिश या गरज-चमक का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी मौसम स्थिर रहने के आसार हैं।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 7 नवंबर को फिलहाल मौसम शांत रहने वाला है, लेकिन आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि 8 और 9 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 10 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और 12 नवंबर को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की आशंका है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। इसके चलते 10 से 12 नवंबर तक बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और 12 नवंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाकों में AQI 400 के पार; GRAP-3 की सख्ती बरकरार

Delhi Pollution 2026: दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह राजधानी की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 रहा। इस स्तर के साथ दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया, जहां हवा 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

Maruti Suzuki Gujarat Plant: मारुति सुजुकी लगाएगी 35 हजार करोड़ का नया प्लांट, हर साल बनेंगी 10 लाख कारें, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Maruti Suzuki Gujarat Plant: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी गुजरात के खोराज में 35,000 करोड़ रुपये की लागत से नया कार निर्माण संयंत्र स्थापित करने जा रही है। इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहनों की होगी। इस परियोजना से न केवल देश में कारों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast