Bike Sales Report:भारतीय बाजार में कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड हमेशा बनी रहती है। कम कीमत, शानदार माइलेज और कम मेंटनेंस के कारण ग्राहक इन बाइक्स को काफी पसंद करते हैं। सितंबर में भी इस सेगमेंट की कई बाइक्स ने बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें हीरो स्प्लेंडर सबसे आगे रही, जबकि होंडा शाइन और बजाज पल्सर ने भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं सितंबर की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स, उनकी बिक्री के आंकड़े और कीमत।
1. Hero Splendor बनी नंबर-1
हीरो स्प्लेंडर सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। कंपनी ने इसकी कुल 4,31,279 यूनिट बेचीं। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 3,83,383 यूनिट था। इस तरह स्प्लेंडर की बिक्री में 12.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किफायती कीमत, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसकी लोकप्रियता की प्रमुख वजहें हैं। इसकी कीमत 77,777 रुपये से शुरू होती है।
2. Honda Shine रही दूसरे नंबर पर
होंडा शाइन ने बिक्री के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया। सितंबर में इसकी कुल 1,89,941 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,85,059 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 2.64 प्रतिशत का इजाफा हुआ। आरामदायक राइड और बेहतर माइलेज के कारण यह बाइक ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है। इसकी कीमत 83,422 रुपये है।
3. Bajaj Pulsar ने हासिल किया तीसरा स्थान
बजाज पल्सर सितंबर में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। इसकी कुल 1,36,313 यूनिट की बिक्री हुई। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने इसकी 1,55,798 यूनिट बेची थीं। दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बार इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। पल्सर अपनी स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 92,270 रुपये बताई गई है।
4. Hero CD Delixe
हीरो CD Deluxe ने भी टॉप-5 में जगह बनाई। सितंबर में इसकी 1,14,064 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,18,043 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह बिक्री में 3.37 प्रतिशत की कमी आई। कम कीमत और रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से यह ग्राहकों के लिए एक विकल्प बनी हुई है। इसकी कीमत 59,477 रुपये है।
5. TVS Apache ने भी बनाई जगह
टीवीएस अपाचे की सितंबर में कुल 61,148 यूनिट बिकीं। पिछले साल सितंबर में इसकी 53,326 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह इसकी बिक्री में 14.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्पोर्टी लुक और बेहतर राइडिंग अनुभव के कारण यह बाइक युवाओं के बीच पसंद की जाती है। इसकी कीमत 1.14 लाख रुपये बताई गई है।
कुल मिलाकर, सितंबर में हीरो स्प्लेंडर ने बिक्री में पहला स्थान बरकरार रखा। वहीं, टीवीएस अपाचे ने सालाना बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि, खरीदारी से पहले बाइक की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत और अपने शहर के हिसाब से ऑन-रोड कीमत की पुष्टि जरूर करें।