Search KhabarFast

Press ESC to close

किडनैप लड़की को बचाने के लिए हवलदार ने लगा दी जान की बाजी, आरोपियों को किया गिरफ्तार

किडनैप लड़की को बचाने के लिए हवलदार ने लगा दी जान की बाजी, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kidnapped Girl Saved By Hawaldar: मामला महाराष्ट्र का हैं। जहाँ धाराशिव में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने जबरदस्ती एक लड़की का अपहरण कर लेता हैं। और उसके परिजन के साथ भी मारपीट करता हैं। लड़की के माँ पर भी लड़का धारदार हथियार से वार कर लड़की को लेकर फरार हो जाता हैं। बता दें की जब पुलिस को मामले की सुचना मिली तो पुलिस पुरे टीम के साथ लड़की को बचाने निकल पड़ी। हवलदार गणेश वाघमोड़े जांबाजी दिखाते हुए लड़की को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहे। उन्होंने लगभग 70 किलोमीटर तक अपराधियों का पीछा किया और गाड़ी पर छलांग लगा दी।

कुश्ती के दांव से हवलदार ने बचाई लड़की की जान

हवलदार गणेश वाघमोड़े ने हथियार से लैश बदमाशों से कुश्ती के दांव लगाकर मुकाबला किया। और तीनों अपराधियों को दबोचने में कामयाब रहे। अंबाजोगाई के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस हवलदार गणेश वाघमोड़े ने सीधे उनकी गाड़ी पर छलांग लगा दी। हलवालदार ने अपने जान की बाजी लगाकर युवती को सुरक्षित बचा लिया। और साथ-साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। हवलदार गणेश वाघमोड़े ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की को गाड़ी में किडनैप कर लिया गया है। उसके परिवार वालों को भी पीटा गया। उसके बाद उन्होंने पुरे टीम के साथ लड़की की रक्षा हेतु निकल पड़े।

Also read: दिवाली पर जाम से कराह उठी राजधानी, दिल्ली से नोएडा तक भयंकर ट्रैफिक

पुलिस की कोशिश लड़की और उस आरोपी की जान बचाना था

जानकारी मिलते ही,पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची. जैसे-जैसे जानकारी मिलती गई,वे लोग आगे बढ़ते गए। जैसे ही पता चला कि किडनैपर्स आंबेजोगाई की ओर जा रहे हैं, तो पुलिस ने उनका पीछा किया और आरोपी एक खदान में पहुंचे। पुलिस की टीम को देखकर बाकी लोग तो भाग गए लेकिन एक शख्स वहीं खड़ा रहा। उसे पकड़ने से पहले पुलिस की कोशिश लड़की और उस आरोपी की जान बचाना था। वह दोनों की जान बचाने में कामयाब रहे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिवाली पर जाम से कराह उठी राजधानी, दिल्ली से नोएडा तक भयंकर ट्रैफिक

Traffic In Delhi:दिवाली के मौके पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दिल्ली में जाम के कारण ट्रैफिक देखने को मिल रही है। राजधानी से लेकर नोएडा तक भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था ढिली हो गई है।

क्या आंख पर पड़ रहा प्रदूषण का असर, जलन और पानी आने की समस्या से कैसे करें बचाव;डॉक्टर से जानें

Protection From Air Pollution:दिल्ली-एनसीआर समेत कई ईलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। वायु प्रदूषण के कारण आंखों मे भी जलन, खुजली , लाल होना ऐर बार-बार पानी आने की समस्या बनी रहती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast