Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Rates: शेयर बाजार में भारी गिरावट से चांदी के दाम के दाम हुए कम, जानें क्या है सोने का रेट

Gold-Silver Rates: शेयर बाजार में भारी गिरावट से चांदी के दाम के दाम हुए कम, जानें क्या है सोने का रेट

Silver Rates: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को बाजार में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट आई। निफ्टी करीब 400 अंक यानी 1.74 फीसदी टूटकर 22,200 के आसपास पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स में भी 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी है और निफ्टी अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है।

मोडिटी बाजार में भी उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खास तौर पर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 4 दिसंबर फ्यूचर के लिए चांदी करीब 3,000 रुपये टूटकर 2,20,418 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिल रही है।

सोने के भाव में तेजी

वहीं, सोने के भाव में मामूली तेजी बनी हुई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत करीब 100 रुपये बढ़कर 1,49,198 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब 4,147 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

चांदी की कीमत में गिरावट

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत करीब 1.90 फीसदी गिरकर 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गई। बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। चांदी में मांग कमजोर रहने से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

सोने की कीमत में बढ़ोतरी की वजह

वहीं, सोने में हल्की तेजी के पीछे चीन की खरीदारी को एक वजह माना जा रहा है। चीन की ओर से लगातार सोने की खरीदारी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को कुछ सहारा मिल रहा है। ऐसे में एक तरफ शेयर बाजार में भारी गिरावट है, तो दूसरी तरफ सोने और चांदी के बाजार में अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है।

Also read: Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट, सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GST दरों में बदलाव अब साल में सिर्फ एक बार, छोटे उल्लंघनों पर अधिकारियों की शक्तियां सीमित; GST काउंसिल का ऐलान

Nirmala Sitharaman: GST से जुड़े कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 57वीं GST काउंसिल की बैठक में टैक्स नियमों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद कर दरों में बदलाव पर साल में केवल एक बार विचार करेगी और ये फैसला 01 अप्रैल से प्रभावी होंगे।

'एक साल में महंगाई दर 10% पहुंच सकती है', कीमतों की बढ़ती चिंता के बीच RBI सर्वे में परिवारों ने जताई आशंका

1 Year Inflation Forecast: भारतीय परिवारों को अगले एक वर्ष में मुद्रास्फीति के 10 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो जुलाई में 9.4 प्रतिशत थी। यह बढ़ती कीमतों को लेकर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है, ऐसे समय में जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast