Search KhabarFast

Press ESC to close

सोने में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आज के ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी बातें

सोने में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आज के ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी बातें

Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत और बदलाव दोनों की खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 26 रुपये बढ़कर करीब 1.42 लाख रुपये हो गई है। वहीं एक किलो चांदी 264 रुपये सस्ती होकर 2.20 लाख रुपये पर पहुंच गई है। पिछले कुछ समय से दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

इस साल सोना हुआ महंगा, चांदी सस्ती

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में इस साल करीब 10,000 रुपये की गिरावट आई है। साल की शुरुआत में चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर 2.20 लाख रुपये प्रति किलो रह गई है।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की मांग और कीमतों पर दबाव आता है। इसके अलावा, हाल ही में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे। इसके बाद कई बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेश करने का यह अच्छा समय हो सकता है। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा।उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से उस दिन का ताजा भाव जरूर जांच लें। साथ ही 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें। 

Also read: Gold-Silver Price Today 18 July 2026: सोना खरीदने का मौका! लगातार दूसरे दिन गिरे दाम, चांदी भी टूटी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast