Gold-Silver Price Today 09 November 2026: भाई दूज के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.09 फीसदी यानी 125 रुपये बढ़कर 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,40,525 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियंस के अनुसार सोने की कीमत 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,040.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,840 रुपये, 22 कैरेट का 1,30,950 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.1 फीसदी यानी 189 रुपये टूटकर 1,82,387 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,82,576 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार चांदी 1,83,090 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित चांदी का भाव 1,92,500 रुपये प्रति किलो है, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक इसकी कीमत 2,05,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली
24K सोना - ₹1,42,840प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,30,950 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,07,170 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
मुंबई
24K सोना - ₹1,42,690 प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,30,800 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,07,020 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
कोलकाता
24K सोना - ₹1,42,690 प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,30,800 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,07,020 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
चेन्नई
24K सोना - ₹1,44,110 प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,32,100 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,08,100 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
पटना
24K सोना - ₹1,42,740 प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,30,850 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,07,070 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो
लखनऊ
24K सोना - ₹1,42,840 प्रति 10 ग्राम
22K सोना - ₹1,30,950 प्रति 10 ग्राम
18K सोना - ₹1,07,170 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो