Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal: भाई दूज पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से करियर तक मिलेंगे शुभ संकेत

Horoscope Today 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal: भाई दूज पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से करियर तक मिलेंगे शुभ संकेत

Horoscope Today, 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal:आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन  चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता गै। इससे आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों, सेहत, करियर में बदलाव हो सकता है। तो चलिए सभी 12 राशियों के बारे जानते है।

मेष राशि (Aries):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धैर्य रखें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार में लगे लोगों को किसी नए सौदे में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संयम बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सभी कामों के लिए योजना बनानी होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकते है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश के लिए प्लान बना सकते है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों को पूरा करने का रहेगा। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन घर-खर्च सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सर्दी-जुखाम हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज के दिन संतुलन बनाकर चलना होगा। ऑफिस के कामों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर और अपनी जुबान पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। अच्छी सेहत के लिए तनाव से बचें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। संतान पक्ष को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा। करियर के लिए बड़े फैसले लेने पड़ सकते है। माता जी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बदलते मौसम में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 

Also read: Dev Uthani Ekadashi 2026: इस दिन चातुर्मास का होगा समापन, नोट करें देवउठनी एकादशी का सही तारीख और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन कई बड़े अवसर मिल सकते है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कानूनी मामलों में कामयाबी मिलेगी। लेकिन खूब मेहनत करनी पड़ेगी। बातचीत करने से गलतफहमी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान करें और उनके साथ समय बिताएं। परिवार के साथ काफी समय बाद वक्त बिता सकते है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर बोलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार में किसी बात को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश के लिए पहले जानकारी प्राप्त करें। आपका कोई करीबी आपका विश्वास तोड़ सकता है। भाई के साथ पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों का अच्छा रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमेद की मदद करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के कामों पर ध्यान दें। घर खरीदने के लिए सोच सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी को सही से संभाले। जिसके बाद आपके प्रमोशन का बात हो सकती है। लेकिन इस बात से आपकी सहयोगियों को जलन महसूस हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकती है। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलने से आपकी परेशानी कम होगी। आज के दिन सिर्फ अपने काम पर फोकस करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए रहेगा। लंबे समय से अटके जरूरी काम पूरे होंगे। नया कारोबार शुरू करने वाले जातकों को किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार को सुनने से घर का माहौल एकदम मस्त हो जाएगा। घर मं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बाहर यात्रा का प्लान बन सकता है। संतुलित खाना खाने से सेहत अच्छी बनी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। काम समय पर पूरा करें। माता-पिता आपके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की करेंगे। ससुराल पक्ष में आपको आपकी बात सामने रखनी होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ घूमने जाएं और उनके साथ समय बिताएं। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन खर्ता बढ़ सकता है। आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। किसी की लापरवाही से आज आपको बड़ा नुकसान होने वाला है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 10 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 10 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता भरा रह सकता है, जबकि कर्क राशि के जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा आज, सुबह से शाम तक कब है पूजा का शुभ समय? यहां जानें मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र

Govardhan Puja Muhurat: दिवाली के बाद आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। तो चलिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र के बारे में जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast