Delhi News:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। रेखा सरकार ने 15 लाख राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में दूसरी वार्षिक किस्त जारी की है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर सीधे रकम उनके बैंक खाते में जाती है। किस्त के लिए 142 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वोट की ताकत है। जिसकी वजह से सरकार सीधे उनके बैंक खातों में पैसे भेज रही है। उन्होंने कहा कि इसे भाई दूज के मौके पर पीएम मोदी की ओर से दिया गया उपहार बताया।
सरकार हर वक्त जनता के साथ:सीएम रेखा
सीएम रेखा ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं और आम लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। जिसमें लक्ष्मी योजना लखपती योजना और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना भी शामिल है। सीएम रेखा ने कहा कि सरकार चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है। सरकार अच्छे और बुरे दोनों समय में लोगों के साथ है।
लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि पात्र लाभार्थियों को हर साल होली और दिवाली के मौके पर एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर रमक दी जाती है। यह पैसा परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। योजना के तहत दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की उस समय लागू कीमत के बराबर राशि लाभार्थियों को मिलती है। योजना उद्देश्य पात्र परिवारों को रसोई गैस के खर्च में आर्थिक सहायता देना है। इस किस्त के जारी होने से करीब 15 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
Also read: पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर बनेगा 240 मीटर लंबा फोर-आर्म्स स्काईवॉक, मेट्रो स्टेशन से सीधा जुड़ेगा