Search KhabarFast

Press ESC to close

कैसा दिखेगा iPhone 18? लॉन्च से पहले लीक हुईं डमी यूनिट्स, Air 2 में भी बड़े बदलाव?

कैसा दिखेगा iPhone 18? लॉन्च से पहले लीक हुईं डमी यूनिट्स, Air 2 में भी बड़े बदलाव?

iPhone 18 First Look: Apple के अपकमिंग फोन iPhone 18 और iPhone Air 2 का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। दोनों फोन के डमी यूनिट्स लीक हो गए हैं, जिसमें इनके डिजाइन का खुलासा हुआ है।Apple iPhone Air 2 और iPhone 18 को अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन पिछले साल आए iPhone Air और iPhone 17 के अपग्रेड होंगे। इस साल कंपनी ने iPhone 18 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल और स्लिम आईफोन को सितंबर में लॉन्च नहीं किया है, कंपनी ने केवल iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को पेश किया है।

First Look आया सामने

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट्स का वीडियो Lusi Roy नाम के X यूजर ने अपने प्रोफाइल पर पोस्ट किया है। साथ ही, इन दोनों फोन के बैक पैनल की तस्वीर भी शेयर की गई है।शेयर किए गए वीडियो और तस्वीर में iPhone Air 2 के बैक पैनल में एक की जगह दो कैमरे देखे जा सकते हैं। पहले आई लीक रिपोर्ट्स में भी इस फोन के बैक में डुअल कैमरे की बात सामने आई थी। फोन की मोटाई iPhone Air जितनी ही है, यानी यह भी स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में फेस आईडी कटआउट और बैक में कैमरा बंप भी देखा जा सकता है।

Also read: Oppo Pad 6F का इंतजार खत्म! BIS लिस्टिंग ने खोले सारे राज, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

डिजाइन में क्या बदलाव?

iPhone 18 के डिजाइन की बात करें तो यह डिवाइस iPhone Air 2 के मुकाबले बड़ा लग रहा है। इसके डिजाइन में पिछले मॉडल के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। फोन का लुक iPhone 17 की तरह ही है। इसमें iPhone 18 Pro जैसा बड़ा कैमरा मॉड्यूल नहीं मिलेगा।लीक के मुताबिक, iPhone Air 2 को 1099 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1,03,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.55 इंच का ProMotion डिस्प्ले, Apple का लेटेस्ट A20 Pro Bionic चिपसेट और डेडिकेटेड C2 मॉडम मिल सकता है। बैक में 48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।वहीं, iPhone 18 में 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले एंटी-रिफ्लेक्टिंग कोटिंग के साथ मिल सकता है। इसमें भी A20 Pro चिपसेट, C2 मॉडम और 4,430mAh की बैटरी मिल सकती है। बैक में 48MP के दो कैमरे और सेल्फी के लिए 48MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JLR की पहली EV भारत में कब होगी लॉन्च? रेंज रोवर इलेक्ट्रिक से होगी शुरुआत, जानिए पूरी डिटेल

Range Rover Electric : लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) अगले साल भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजन अंबा ने कहा है कि कंपनी देश को ग्रोथ के प्रमुख बाजार के रूप में देखती है और यहां 2027 में अपनी पहली EV लॉन्च करने की योजना बना रही है।राजन अंबा के मुताबिक, कंपनी की शुरुआत रेंज रोवर इलेक्ट्रिक और रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक से होगी। इसके अलावा कंपनी अगले साल नई जगुआर GT भी लॉन्च करेगी। ये सभी गाड़ियां अलग-अलग समय पर बाजार में उतारी जाएंगी।

आज क्यों बंद है शेयर बाजार? NSE-BSE के साथ सोने-चांदी में भी नहीं होगी ट्रेडिंग?

Stock Market open or Close Todayआज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट बंद है। दलाल स्ट्रीट में आज छुट्टी है। NSE और BSE पर आज ट्रेडिंग नहीं होगी।शेयर बाजार में आज भारतीय निवेशक कारोबार नहीं कर पाएंगे। कारण कि दिवाली-बालिप्रतिपदा के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast