Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 08 November 2026: दिवाली पर गोल्ड-सिल्वर खरीदने से पहले जान लें भाव, सोना टूटा तो चांदी में उछाल

Gold-Silver Price Today 08 November 2026: दिवाली पर गोल्ड-सिल्वर खरीदने से पहले जान लें भाव, सोना टूटा तो चांदी में उछाल

Gold-Silver Price Today 08 November 2026: दिवाली के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए फिलहाल शुक्रवार के बाजार भाव ही उपलब्ध हैं, क्योंकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर के सर्राफा बाजार बंद हैं। शुक्रवार को MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,731 रुपये टूटकर 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि दिल्ली में सभी टैक्स मिलाकर इसकी कीमत 1,46,300 रुपये दर्ज की गई। इसके उलट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक बढ़ती रही और 6 नवंबर को कीमत 4,100 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई।

इस सप्ताह विदेशी बाजार में सोना करीब 5.9 फीसदी मजबूत हुआ है। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट को सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। वहीं, चांदी के वायदा भाव में मामूली तेजी आई और यह 190 रुपये बढ़कर 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

जानें देश के प्रमुख शहरों का हाल

दिल्ली  

24 कैरेट सोना - ₹143610 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना - ₹131650 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोना - ₹107640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो 

मुंबई

24 कैरेट सोना - ₹1,43,660 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना -  ₹1,31,500 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोना -  ₹1,07,590 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो

कोलकाता

24 कैरेट सोना - ₹1,43,660 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना - ₹1,31,500 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोना - ₹1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो

चेन्नई

24 कैरेट सोना - ₹1,43,350 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना - ₹1,31,400 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोना - ₹1,07,600 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी - ₹2,05,000 प्रति किलो

आपको बता दें कि सोने के आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज, डिजाइन वेस्टेज और 3 फीसदी जीएसटी भी देना होता है। ऐसे में ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में रसोई का खर्च बढ़ा, क्यों महंगे हो गए चीनी, प्याज और सरसों तेल?

Onions Price Hike: त्योहारों का मौसम शुुरु हो गया है, लेकिन इस बीच आम परिवार महंगाई की मार झेल रहा हैै। कई शहरों में चीनी की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गई है। जबकि प्याज की कीमत 53.99 रुपये है। तो वहीं, सरसों का तेल 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। अचानक से बढ़ रही इन कीमतों की वजह से आम जनता पर मंहगाई का बोझ बढ़ गया है।

शेयर बाजार में फिर आई बहार, विदेशी निवेशकों ने एक हफ्ते में झोंके 45 हजार करोड़

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह किसी दिवाली से कम नहीं रहा। लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FII) ने अचानक पलटी मारते हुए बाजार पर बड़ा दांव लगाया है।फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगातार 5 कारोबारी दिनों तक खरीदारी की और सिर्फ एक हफ्ते में कुल ₹45,960 करोड़ का निवेश कर दिया। खास बात यह है कि FIIs ने एक हफ्ते में अक्टूबर महीने की कुल बिकवाली से भी ज्यादा पैसा बाजार में झोंक दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast