Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में फिर आई बहार, विदेशी निवेशकों ने एक हफ्ते में झोंके 45 हजार करोड़

शेयर बाजार में फिर आई बहार, विदेशी निवेशकों ने एक हफ्ते में झोंके 45 हजार करोड़

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह किसी दिवाली से कम नहीं रहा। लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FII) ने अचानक पलटी मारते हुए बाजार पर बड़ा दांव लगाया है।फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगातार 5 कारोबारी दिनों तक खरीदारी की और सिर्फ एक हफ्ते में कुल ₹45,960 करोड़ का निवेश कर दिया। खास बात यह है कि FIIs ने एक हफ्ते में अक्टूबर महीने की कुल बिकवाली से भी ज्यादा पैसा बाजार में झोंक दिया। अक्टूबर में उन्होंने कुल ₹45,162 करोड़ के शेयर बेचे थे।बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी के मुताबिक, यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब विदेशी निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। इससे पहले वे लगातार 10 हफ्ते तक बिकवाली कर रहे थे।

डीआईआई ने बेचे शेयर, 11 हफ्ते की खरीदारी टूटी

दूसरी ओर जब बाजार भाग रहा था, तब घरेलू निवेशकों (DIIs) ने मुनाफा वसूलना बेहतर समझा। उन्होंने पूरे हफ्ते ₹24,197 करोड़ के शेयर बेचे। इसके साथ ही DII की लगातार 11 हफ्ते से जारी खरीदारी का सिलसिला टूट गया।हफ्ते में कुल मिलाकर संस्थागत निवेशकों की नेट खरीदारी ₹21,764 करोड़ रही। सिर्फ गुरुवार और शुक्रवार को ही FII ने ₹28,724 करोड़ की खरीदारी की।

3 साल की सबसे लंबी तेजी, सेंसेक्स 81 हजार के पार

FII की वापसी और कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजों से बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। बाजार लगातार 7 ट्रेडिंग सेशन से तेजी में है, जो पिछले 3 साल की सबसे लंबी तेजी है।शुक्रवार को सेंसेक्स 1,718.01 अंक (2.17%) उछलकर 81,028.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 493.75 अंक (2.01%) बढ़कर 25,030.35 पर पहुंच गया। पूरे हफ्ते में सेंसेक्स-निफ्टी में 8.5% से ज्यादा की तेजी आई है।

Also read: त्योहारी सीजन में रसोई का खर्च बढ़ा, क्यों महंगे हो गए चीनी, प्याज और सरसों तेल?

क्यों लौटे विदेशी निवेशक?

एनालिस्ट्स के मुताबिक, जियो-पॉलिटिकल टेंशन में कमी, बॉन्ड यील्ड में नरमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा लौटाया है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे भी बाजार की चाल काफी हद तक FII की खरीदारी पर ही निर्भर करेगी, क्योंकि घरेलू निवेशक मुनाफावसूली कर चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में रसोई का खर्च बढ़ा, क्यों महंगे हो गए चीनी, प्याज और सरसों तेल?

Onions Price Hike: त्योहारों का मौसम शुुरु हो गया है, लेकिन इस बीच आम परिवार महंगाई की मार झेल रहा हैै। कई शहरों में चीनी की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गई है। जबकि प्याज की कीमत 53.99 रुपये है। तो वहीं, सरसों का तेल 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। अचानक से बढ़ रही इन कीमतों की वजह से आम जनता पर मंहगाई का बोझ बढ़ गया है।

धनतेरस के मौके पर धन की बारिश, एक ही दिन में VIDA ने डिलीवर किए सबसे ज्यादा स्कूटी, बना दिया रिकॉर्ड

VIDA Scooty Sale On Dhanteras: हीरो की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने धनतेरस के मौके पर एक खास रिकॉर्ड बनाया हैं। और ये रिकॉर्ड हैं एक ही दिन में सबसे ज्यादा स्कूटी डिलीवर करने का। विडा ने एक ही दिन में एक ही शहर में सबसे ज्यादा स्कूटी डिलीवर करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। कंपनी के पोर्टफोलियों की अगर बात करें तो पोर्टफोलियो के मुताबिक़ कई बैटरी ऑप्शन वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast