Onions Price Hike: त्योहारों का मौसम शुुरु हो गया है, लेकिन इस बीच आम परिवार महंगाई की मार झेल रहा हैै। कई शहरों में चीनी की खुदरा कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गई है। जबकि प्याज की कीमत 53.99 रुपये है। तो वहीं, सरसों का तेल 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। अचानक से बढ़ रही इन कीमतों की वजह से आम जनता पर मंहगाई का बोझ बढ़ गया है।
प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी
डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्याज की औसत खुदरा कीमत 53.99 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो पिछले साल करीब 27 रुपये थी। यानी दोगुनी कीमत ने लोगों को सच में रूला दिया है। सरकार ने बफर स्टॉक से सब्सिडी वाले दर पर प्याज बेचने की व्यवस्था भी की, लेकिन बाजार में सामान्य रेट ऊंचे बने हुए हैं।
सरसों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
दूसरी तरफ, सरसों तेल की औसत कीमत 6 नवंबर को 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जिसकी पिछली कीमत 203 रुपये के आसपास थी और एक साल पहले करीब 188 रुपये थी। हालांकि, कुछ इलाकों में बेहतर क्वालिटी का तेल 220-225 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है।
क्यों बढ़ रही कीमतें?
चीनी, प्याज और सरसों तेल की कीमतों में बढ़़ोतरी का कारण 2025-26 सीजन में उत्पादन का अनुमान से कम बताया जा रहा है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में इनकी मांग बढ़ना भी बताया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने आयात की व्यवस्था भी की थी, लेकिन खुदरा स्तर पर असर धीमा रहा। मौसमी कारकों के साथ आपूर्ति में कई दिक्कतें आई।