Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा में जाम का टेंशन खत्म! सेक्टर 148-150 के बीच बनेगा शानदार आर्क ब्रिज

नोएडा में जाम का टेंशन खत्म! सेक्टर 148-150 के बीच बनेगा शानदार आर्क ब्रिज

Noida Expressway: अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और रोज एक्सप्रेसवे के जाम में फंसते हैं, तो ये खबर आपके दिन बना देगी। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-148 और 150 के बीच एक शानदार आर्क फ्लाईओवर बनाने का मेगा प्लान तैयार किया है। यह कोई आम फ्लाईओवर नहीं, बल्कि बिना पिलर वाला नेटवर्क आर्क ब्रिज होगा, जो नोएडा की सूरत बदल देगा। जो की नोएडा में जाम से राहत दिलाने में बड़ा सहायक भी होगा।

क्यों है ये प्रोजेक्ट इतना खास?

अभी हालात ऐसे हैं कि दिल्ली, गाजियाबाद या नोएडा के दूसरे हिस्सों से अगर आपको सेक्टर-150, 151, 152 जाना है, तो आपको लंबा चक्कर काटना पड़ता है। कोई सीधी और डेडिकेटेड सड़क नहीं है। इसी वजह से एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड और कट पर हमेशा जाम लगा रहता है।इसी समस्या को खत्म करने के लिए प्राधिकरण ने ग्रेड सेपरेटर फ्लाईओवर का प्लान बनाया है। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

बिना पिलर वाला होगा ब्रिज, 84 करोड़ आएगा खर्च

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की डीपीआर (DPR) पूरी तरह तैयार है।इसकी 3 बड़ी बातें हैं। 1. डिजाइन: इसे नेटवर्क आर्क टाइप ब्रिज के रूप में बनाया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि एक्सप्रेसवे के ऊपर वाले हिस्से में बीच में कोई पिलर नहीं होगा। मुख्य स्पैन 65 मीटर का होगा। इससे नीचे चलने वाले एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक में कोई रुकावट नहीं आएगी। 2. बजट और साइज: इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 610 मीटर और चौड़ाई 9.5 मीटर होगी। इसे बनाने में लगभग 84 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे।3. टाइमलाइन: DPR को अब जांच के लिए IIT रुड़की भेजा जा रहा है। वहां से टेक्निकल अप्रूवल मिलते ही टेंडर निकलेगा और काम शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण का दावा है कि डेढ़ साल के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Also read: Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर CM योगी का तंज, बोले- संतों से माफी मांगकर आएं

किन सेक्टरों को होगा फायदा?

ये सिर्फ 148 और 150 को नहीं जोड़ेगा, बल्कि पूरे एरिया की कनेक्टिविटी सुधार देगा। सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 में रहने वाले करीब 2 लाख लोगों और हजारों फ्लैट बायर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा।फ्लाईओवर बनने के बाद इन सेक्टरों के लिए एक समर्पित और सीधा रास्ता मिल जाएगा, जिससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि एक्सप्रेसवे पर लगने वाला रोज का जाम भी हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

Yamunanagar Accident News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली की खुशियों से पहले दो परिवारों में मातम छा गया। छछरौली क्षेत्र में शनिवार शाम पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के घर एक महीने पहले ही बेटी का जन्म हुआ था।

Rajasthan News: राजस्थान में 235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 9 बनेंगे DSP; 73 पैरा-खिलाड़ी भी शामिल

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पदक जीतने वाले 235 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इनमें 73 पैरा-खिलाड़ी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि चयनित खिलाड़ियों में से 9 को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जबकि अन्य खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी विभागों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast