Search KhabarFast

Press ESC to close

Glenn Maxwell Retirement: ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 14 साल के करियर का हुआ अंत

Glenn Maxwell Retirement: ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 14 साल के करियर का हुआ अंत

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका 14 साल का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, शानदार फील्डिंग और गेंद से मैच का रुख बदलने की क्षमता के लिए मशहूर मैक्सवेल लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई व्हाइट-बॉल क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे।

38 वर्षीय मैक्सवेल ने फरवरी 2026 में ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने का फैसला किया।

मैक्सवेल का योगदान

मैक्सवेल ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे, 130 टी20 इंटरनेशनल और 7 टेस्ट मैच खेले। वह 2015 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 10 शतक और 136 विकेट हासिल किए।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी

मैक्सवेल के करियर की सबसे यादगार पारियों में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई नाबाद दोहरी शतकीय पारी शामिल है। मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। यह पारी वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है।

मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में 126.7 के स्ट्राइक रेट से 3,990 रन बनाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 154.4 के स्ट्राइक रेट से 2,897 रन दर्ज हैं। उन्होंने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए उपलब्ध रहे। अब इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के साथ उनके शानदार करियर का अध्याय समाप्त हो गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

Aaryavir Sehwag Century:अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। UAE के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-A के मुकाबले में आर्यवीर ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया कि उनमें भी पिता की तरह

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

India vs New Zealand 3rd ODI Cancelled: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाला तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण टॉस के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायर्स को मैच रद्द करना पड़ा।

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा पर लिया बड़ा फैसला, जानें ट्रेड होगा या नहीं

IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए ट्रेडिंग विंडो खुला हुआ है। ट्रेडिंग के तहत एक टीम दूसरी टीम के साथ अपने खिलाड़ी का अदला-बदली कर सकती है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मो को लेकर बड़ा फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast