Search KhabarFast

Press ESC to close

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, फिर बताईं स्कूल और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, फिर बताईं स्कूल और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर धनबाद समाहरणालय में इस बार एक खास तस्वीर देखने को मिली। सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान अधिकारियों और छात्राओं के बीच भाई-बहन जैसा अपनापन देखने को मिला। खास बात यह रही कि कार्यक्रम सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं ने अधिकारियों से खुलकर अपनी समस्याएं भी साझा कीं। राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने स्कूलों से जुड़ी कई परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। किसी छात्रा ने स्कूल की जर्जर इमारत की समस्या बताई तो किसी ने स्कूल में जरूरी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। छात्राओं ने कहा कि कई जगहों पर उन्हें पढ़ाई के दौरान बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।

रास्ते में मनचलों से परेशानी

कुछ छात्राओं ने स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में भी अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि रास्ते में कई बार मनचले उन्हें परेशान करते हैं। इससे छात्राओं में डर बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूल आने-जाने के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

छात्राओं की बातें अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं। कई समस्याओं का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया गया। DC आदित्य रंजन ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

सभी थाना क्षेत्रों में होगी पेट्रोलिंग

DC आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करना और स्कूलों की व्यवस्था की समीक्षा करना भी था। छात्राओं ने चोरी, मनचलों की परेशानी और दूसरी समस्याओं के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सुरक्षा के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच कराने की बात कही।

पुलिस और लोगों के बीच बढ़ा भरोसा

छात्राओं ने कहा कि पुलिस अधिकारी दिन-रात लोगों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इस आयोजन ने पुलिस और आम लोगों के बीच भरोसे, सम्मान और अपनेपन का संदेश भी दिया।  

Also read: अयोध्या का 50 साल पुराना जमीन विवाद खत्म, दुबई से WhatsApp पर हुआ समझौता 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अयोध्या का 50 साल पुराना जमीन विवाद खत्म, दुबई से WhatsApp पर हुआ समझौता

अयोध्या में कृषि भूमि से जुड़ा करीब पांच दशक पुराना संपत्ति विवाद आखिरकार सौहार्दपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। इस मामले में तकनीक ने अहम भूमिका निभाई।

कर्नाटक की भूतनाल झील में 6 शव मिलने से हड़कंप, डेढ़ दिन से पानी में पड़े होने की आशंका

कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील से एक साथ 6 शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सभी शव झील के पानी में तैरते हुए पाए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast