Search KhabarFast

Press ESC to close

महिलाओं को 40 हजार रुपए, हफ्ते में दो दिन छुट्टी; चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने चला आधी आबादी वाला दांव

महिलाओं को 40 हजार रुपए, हफ्ते में दो दिन छुट्टी; चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने चला आधी आबादी वाला दांव

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। अखिलेश यादव ने महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए बड़े-बड़े वादे किए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने ऐलान किया कि गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपए की मदद देंगे। इसे हर साल बढ़ाने का वादा किया गया है।  

इससे पहले योगी सरकार ने महिलाओं को छात्रों को फ्री लैपटॉप के साथ 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई योजना की घोषणा की थी। इसके अलावा 50 हजार लड़कियों को फ्री स्कूटी देने की रानी लक्ष्मीबाई योजना लॉन्च की है।

अखिलेश यादव के बड़े-बड़े वादे

दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने भी सपा सरकार आने पर 12वीं पास करने वाली हर छात्र को फ्री लैपटॉप, सरकारी स्कूल में पूरी फीस माफ और प्राइवेट में आधी फीस देनी होगी। प्रति माह कम से कम दो दिन छु्ट्टी देने का ऐलान किया है। वहीं, हर तहसील में एक पीजी कॉलेज और हर जिले में एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। पूरे प्रदेश  में महिलाओं को फ्री बस यात्रा देने का भी ऐलान किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बंद किए गए 26 हजार स्कूल दोबारा खेले जाएंगे। महिला अपराधों से जुड़े मुकदमों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन करने का भी वादा किया है।

सरकारी नौकरी में आरक्षण का वादा  

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब हम इस योजना के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में काम हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि जापान का एक प्रतिनिधिमंडल आया था तो उसी 1090 सेवा का इस्तेमाल किया गया। योगी सरकार अब दिखा रही है कि वह महिलाओं के लिए क्या कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे।  

Also read: स्कूलों की बदहाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

BPSC परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में आयोजित 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast