Kangana Ranaut Lashesh Out On Rahul:भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पितृसत्ता खत्म करो वाले बयान पर निशाना साधा है। साथ ही रक्षाबंधन के विज्ञापन में अभि्नेत्री कृति सैनन के पहनावे को लेकर हुए विवाद पर विपक्ष के नेता की टिप्णी पर करारा जवाब दिया है।
राहुल गांधी कि टिप्पणी पर कंगना रनौत ने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी की एक तस्वीर थी। जिसमें वह एक महिला से पितृसत्ता को खत्म करने के लिए कह रहे थे। जिस पर महिला ने कहा कि भाई रुको। भारत माता की जय से शुरू करते हैं।
कंगना का राहुल पर निशाना
पोस्ट में चल रही बातचीत में राहुल गांधी बार-बार महिला से पितृसत्ता को खत्म करने को कहते है। जबकी महिला आरक्षण विधेयक, तीन तलाक, शाह बानो और कांग्रेस शासित कर्नाटक में महिला की मंत्री अनुपस्थिति सहित कई मुद्दे उठाती है। राहुल गांधी ने कृति सैनन का समर्थन करते हुए कहा कि एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है।
कंगना का कृति पर वार
वहीं, कृति शेयर के पोस्ट पर कंगना रनौत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी है। आज की महिला एक वैश्विक महिला है। कॉकटेल ड्रेस ले लेकर लहंगा चोली, जींस ले लेकर साड़ी, बिकनी से लेकर सलवार कमीज तक, आज हमारे पास इतने ऑप्शन है, तो फिर आप अपने भाई को राखी बांधते समय बिकनी क्यों पहनेंगी। आपके स्टाइलिंग के सारे विकल्प कहां गए। यह विज्ञापन जानबूझकर डरावना लग रहा है।
Also read: सुरक्षा के क्षेत्र में भारत का अहम कदम, मिसाइल निर्माण को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान