
नई दिल्ली: शारदा सिन्हा की एक बार फिर अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एस्म अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शारदा सिन्हा को ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जो कि उनकी बिगड़ती हालत की ओर इशारा करता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बातचीत करके शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट लिया और इलाज अच्छे से कराने की बात कही।
उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने इस संबंध में एक अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी मां की स्थिति नाजुक है और डॉक्टर्स लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। अंशुमान ने जनता से अपील की है कि वे शारदा सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है, क्योंकि उनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई है। यह अपडेट देते हुए उन्होंने सभी से छठी मईया से प्रार्थना करने का आग्रह किया है, क्योंकि हर मिनट अहम है और इस समय उन्हें हर संभव प्रार्थना और शुभकामनाओं की जरूरत है।
शारदा सिन्हा को मिल चुका है पद्मश्री
आपके बता दें कि शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार गौरव, बिहार रत्न, मिथिला विभूति सहित कई अन्य सम्मानों के साथ पद्मश्री और पद्मविभूषण जैसे सम्मान प्राप्त किए। शारदा सिन्हा समस्तीपुर महिला कॉलेज में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर थीं। शारजा सिन्हा अब तक भोजपुरी, बज्जिका, मगही और मैथिली भाषा में विवाह और छठ के सैकड़ों पारंपरिक गीत गा चुकी हैं।
Leave a comment