पहले दी चुनौती फिर मिली धमकी, कैसे लॉरेंस के निशाने पर आए पप्पू यादव? जानें इनसाइड स्टोरी

पहले दी चुनौती फिर मिली धमकी, कैसे लॉरेंस के निशाने पर आए पप्पू यादव? जानें इनसाइड स्टोरी

lawrence Gangs Warns Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वैसे वह तो हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार मामला संगीन है। दरअसल, पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग ने धमकी दी है। लॉरेंस गैंग के सदस्य ने कहा कि किसी के खिलाफ सोच समझकर-बोलना चाहिए। आपकी (पप्पू ) लॉरेंस बिश्नोई से क्या दुश्मनी है? धमकी देने वालों ने कहा कि हम कर्म और कांड दोनों करते हैं। उसने कहा कि हमारे रास्ते में जो आएगा, उसके साथ वहीं होगा। जो आज हो रहा है।  

लॉरेंस के निशाने पर पप्पू यादव कैसे आएं? 

दरअसल, 12 अक्टूबर की रात एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या बेटे जीशान के मुंबई स्थित कार्यालय के बाहर की गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, फिर क्या था? घटना के बाद पप्पू यादव ने दाएं देखा न बाएं, सीधे लॉरेंस गैंग को ललकार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें लिखा था कि कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया और अब एक नेता की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा था कि कानून अनुमति दे, तो 24 घंटे में लॉरेंस  बिश्नोई के नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।

पप्पू यादव के इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें " बाघ का करेजा"  जैसा नाम लेकर संबोधित करने लगे थे लेकिन किसी को क्या पता था कि पप्पू यादव चुनौती देकर मोल जोखिम ले रहे हैं। आखिरकार हुआ भी कुछ ऐसा ही। 28 अक्टूबर यानी सोमवार को पप्पू यादव के पास अनजान नंबर से कॉल आया। वहीं, फोन पर पप्पू यादव को धमकी देनेवाले ने कहा कि, मेरा फोन करने का मकसद यही था कि, सुधर जाओ। नहीं तो हम देख लेंगे। इसके बाद पप्पू यादव हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के डीजीपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर दी है।           

पप्पू यादव के रूख पड़े नरम 

धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मेरी इस जिंदगी में किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मैं अपने विचार तो रखूंगा ही। सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। मैं झारखंड की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। पप्पू यादव ने कहा कि मैंने डीजी, आईजी से बात की है। साथ ही सीएम नीतीश से मिलने का प्रयास किया है लेकिन मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इतनी धमकी के बावजूद मुंबई गया और बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिला। उन्होंने कहा कि सलमान खान से मिलने की कोशिश की लेकिन वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।                                                  

Leave a comment