Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में त्योहार से पहले सप्लाई पर ब्रेक! पुरानी गाड़ियों पर बैन से सेब-प्याज-दूध की आवक पर ब्रेक !

दिल्ली में त्योहार से पहले सप्लाई पर ब्रेक! पुरानी गाड़ियों पर बैन से सेब-प्याज-दूध की आवक पर ब्रेक !

New Rule For Vehicles: दिल्ली में एक नवंबर  2026 से BS-IV और उससे पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया हैं। जिसमे लगभग ढाई लाख गाड़िया शामिल हैं। और इनमे से लगभग गाड़ियां ऐसी हैं जो प्रतिदिन दिल्ली में दूध, फल-सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहर में आते हैं। और अब इन गाड़ियों पर बैन लग जाने से ट्रांसपोटर्स परेशान हैं। उनका कहना हैं की अगर बैन नहीं हटा तो दिल्ली में दूध, फल-सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कम हो जाएगी। जिससे महंगाई बढ़ने के आसार हैं।

गाड़ियों के बैन होने से दिल्ली के थोक बाजार में सप्लाई पर संकट

दिल्ली में त्योहारों की रौनक के बीच खाने-पीने के सामान की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पुराने वाहनों पर बैन के बाद ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हड़कंप है। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. हरीश सबरवाल का कहना है कि इस फैसले से करीब 2.5 लाख BS-6 माल ढुलाई वाले वाहनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में हल्के और मध्यम मालवाहक वाहन और बसें प्रभावित हुई हैं।दरअसल दिल्ली अपनी खाने-पीने की जरूरतों के लिए पूरी तरह यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों पर निर्भर है। रोजाना हजारों ट्रक, मिनी ट्रक और लोडर गाजीपुर, साहिबाबाद, आजादपुर मंडी, ओखला APMC, केशोपुर और शाहदरा मंडी में फल-सब्जी लेकर आते हैं। सदर बाजार, सरोजिनी नगर, करोल बाग, गफ्फार मार्केट, नेहरू प्लेस और खारी बावली जैसे बड़े बाजारों में भी इन्हीं पुराने वाहनों से माल पहुंचता है। अब इन वाहनों की एंट्री बंद होने से सेब, आलू-प्याज से लेकर रोजमर्रा के सामान की आवक पर ब्रेक लग गया है। सबसे बड़ी चिंता दूध को लेकर है, क्योंकि दूध की सप्लाई टैंकरों से होती है और उनकी आवाजाही रुकने पर राजधानी में दूध संकट गहरा सकता है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई की भारी मार झेलनी पड़ेगी।

Also read: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली, अभेद्य किले में घिरी दिल्ली; 14 जोन और 200 CCTV से होगी निगरानी

इन वस्तुओं की सप्लाई पड़ोसी राज्यों से

बता दें की राजधानी दिल्ली में कई वस्तुओं की सप्लाई पडोसी राज्यों से होती हैं। और बैन के कारण इनमे दिक्क्त आ सकती हैं। जिससे की महंगाई बहुत हद तक बढ़ सकती हैं। अगर सेब की ही बात करें तो दिल्ली में सेब मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से सप्लाई की जाती हैं। वहीं आलू की सप्लाई हरियाणा और उत्तर प्रदेश और पंजाब से होती हैं। इसके साथ ही प्याज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आता है। और  टमाटर और हरी सब्जियां हरियाणा, यूपी, पंजाब से,  कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी आता है मौसमी सामान, केला महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात से आता है, मौसमी फल हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों से दिल्ली आता है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से वाराणसी तक कितना है वंदे भारत स्लीपर का किराया, वंदे भारत से कम या ज्यादा यहां जानें

Vande Bharat Sleeper Train:वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत हो गई है। सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।

Delhi News: दिल्ली में रैलियों और नए प्रदूषण नियमों का डबल अटैक, कई इलाकों में डायवर्जन तो कई गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन

INDIA bloc Rally and Winter Action Plan: सर्दियों के नए पल्यूशन नियमों और पॉलिटिकल रैलियों की वजह से पूरी दिल्ली में भारी ट्रैफिक और एंट्री पर सख्त पाबंदियां लग गई हैं। एक तरफ विंटर प्लान के तहत, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियां जो BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करती हैं, उन्हें 1 नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक राजधानी में एंट्री करने से रोक दिया गया है।

मां और सास को सैल्यूट कर जीता दिल! नए वायुसेना प्रमुख का पहला कदम बना मिसाल,वायरल हुआ VIDEO

Delhi News: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने ऐसा काम कर दिया जिससे पूरी सोशल मीडिया उनकी दीवानी हो गयी हैं। बता दें की एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने देश के वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस औपचारिक सैन्य कार्यक्रम के ठीक बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वहां मौजूद अपनी माता निर्मला दीक्षित और अपनी सासू मां कमला पांडेय के पास जाकर उनके पैर छुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast