Pakistan Independence Day: पाकिस्तान और भारत की आजादी में सिर्फ 1 दिन का ही फर्क है। जहां पाकिस्तान ने कल 14 अगस्त 2026 को 79वां स्वतंत्रता दिवस (यौम-ए-आजादी) मनाया, तो वहीं, आज भारत का 80th स्वतंत्रता दिवस है। इस मौके पर देशभर में झंडे फहराए गए। लेकिन इस बीच पाकिस्तान से आजादी के जश्न की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स को हैरान कर रही है। दरअसल, पाकिस्तान में आजादी के जश्न के दौरान कुछ लोग जबरदस्त हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
केक लूटने के लिए होड़
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग आजादी का जश्न मनाते हुए केक काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये केक पाकिस्तान के झंडे की थीम पर था, जिसके कटते में लोग केक पर टूट पड़े। ये नजारा कराची, लाहौर और इस्लामाबाद समेत कई जगहों में देखा गया है। जहां केक कटते में उसे लूटने की होड़ में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि केक कटने से पहले ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और जैसे ही केक कटा, वैसे ही लोगों में केक लूटने की होड़ शुरु हो गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे एकदम से अफरातफरी का माहौल बन गया।
दो गुटों में लड़ाई से बिगड़ा माहौल
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आजादी के जश्न के दौरान दो गुट आपस में लड़ने लगे। मामला इतना आगे बढ़ गया कि एक-दूसरे पर बोतलें फेंकते लगे और जमकर बवाल काट रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी आवाम तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रही है और सरकार पर तंज भी कस रही है। जनता देश की आर्थिक हालात पर भी सवाल उठा रही हैं। पाकिस्तानी जनता सरकार को घेरते हुए आरोप लगा रही है कि इस राष्ट्रीय पर्व पर भी भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई गई।
Also read: Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी